फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak sisters adult pic uploaded on whatsapp

व्हाट्सऐप पर अपलोड की रोहतक सिस्टर्स की अश्लील फोटो

Sun, 17 May 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 17 May 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
rohtak sisters adult pic uploaded on whatsapp

रोडवेज की चलती बस में दो बहनों से हुई कथित छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दोनों बहनों के नाम से सोशल मीडिया पर किसी ने फर्जी अश्लील फोटो अपलोड कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों बहनें शनिवार को रोहतक में एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन


दो घंटे बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, तब धरना समाप्त हुआ। सोनीपत निवासी आरती व पूजा ने एसपी शशांक आनंद को बताया कि उनके पास शुक्रवार देर रात सहेली का फोन आया। उसने उन्हें बताया कि उनके नाम से व्हाट्स एप ग्रुप ‘फुकरे’ पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए गए हैं। लिखा है कि ये लड़की बस छेड़छाड़ वाली है।
विज्ञापन


दोनों बहनों ने लगाए गंभीर आरोप
दोनों बहनों ने आरोप लगाया कि कई बार एसपी शशांक आनंद को उनके साथ हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी दे चुकी हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। बल्कि एसपी उल्टे उन्हें ही कह रहे हैं कि शादी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें गांव में धमकियां मिल रही हैं, कालेज आती हैं तो वहां लड़कियां धमकियां देती हैं कि आसन वाले गोली से उड़ा देंगे। इतना ही नहीं आते जाते अश्लील कमेंटबाजी की जाती है। छेड़छाड़ मामले में जानबूझकर चालान पेश नहीं किया जा रहा ताकि समझौते का दबाव बनाया जा सके।


मामला दर्ज, एसटीएफ ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में
पूजा, आरती ने शिकायत दी थी कि उनके नाम से अश्लील फोटो अपलोड कर दिए हैं। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी शिनाख्त विनीत निवासी गांव झरोठी, सोनीपत के रूप में हुई है। उसे देर रात तक लेकर टीम रोहतक पहुंचेगी।
-नवीन कुमार, एसएचओ, थाना सिविल लाइन, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed