फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak college expels 13 kashmiri students

दिल्ली जाकर पूछेंगे, क्यों निकाले 13 कश्मीरी छात्र?

Sun, 19 Apr 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Sun, 19 Apr 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
rohtak college expels 13 kashmiri students

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय से ग्रांट न मिलने के कारण रोहतक कॉलेज से 13 कश्मीरी छात्रों को निकाला गया। इस छात्रों को एमडीयू प्रशासन की ओर से आंतरिक राहत दे दी गई है।

विज्ञापन

शनिवार को छात्रों ने एमडीयू प्रशासन को अपना दर्द सुनाया। विवि प्रशासन ने कॉलेज को आदेश जारी किए हैं कि छात्रों को कॉलेज से नहीं निकाला जाए और पढ़ाई भी जारी रखें।
विज्ञापन


फैसला लिया गया है कि योजना की वस्तुस्थिति जानने के लिए एमडीयू से एक टीम दिल्ली में एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) भेजी जाएगी। टीम जाकर पता करेगी कि 23 छात्रों में से केवल 13 छात्रों की छात्रवृत्ति न आने का क्या कारण है। छात्रों की तरफ से कोई चूक रही है या फिर किसी अन्य स्तर पर। इधर, कॉलेज प्रशासन ने भी छात्रों के पक्ष में होने का दावा किया है, लेकिन छात्रवृत्ति मामले में एमडीयू के समक्ष अपना पक्ष भी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की पढ़ाई लगातार जारी रखी जाए

rohtak college expels 13 kashmiri students

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के झोल में फंसे 13 कश्मीरी छात्र शनिवार को एमडीयू की डीन ऑफ कॉलेज डवेलपमेंट काउंसिल प्रो. इंदिरा ढुल से मिले। छात्रों ने बताया कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अगले माह है।

ऐसे में छात्रवृत्ति के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रो. ढुल ने आश्वासन दिया कि उनके भविष्य को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। हमने कॉलेज प्रबंधन को भी आदेश जारी कर दिए हैं कि छात्रों की पढ़ाई लगातार जारी रखी जाए और परीक्षा भी कराई जाए। छात्रवृत्ति को लेकर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। पिछले कई दिनों से मझधार में फंसे कश्मीरी छात्रों को इस आदेश के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली है।

हमने पढ़ाई को नहीं किया मना : कॉलेज

rohtak college expels 13 kashmiri students

पूरे मामले को लेकर रोहतक इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. किशोर चावला का कहना है कि हमने छात्रों की पढ़ाई के लिए कभी मना नहीं किया। छात्रों के हितों को देखते हुए तीन सेमेस्टर की फीस भी माफ कर दी गई है। चौथे सेमेस्टर के लिए 20-20 हजार रुपये मांगे हैं। इसके लिए छात्रों को जनवरी में बता दिया गया था। रही बात एमडीयू प्रशासन के आदेशों की तो उसकी पूरा पालन की जाएगी, लेकिन छात्रवृत्ति को लेकर भी अपना पक्ष एमडीयू के सामने रखेंगे।

वर्जन
छात्रों के हितों को देखते हुए कॉलेज को आदेश दे दिए गए हैं। कश्मीरी छात्रों की पढ़ाई बंद नहीं होने दी जाएगी। छात्रवृत्ति मामले को लेकर एमडीयू प्रशासन गंभीर है। जल्द ही इसका समाधान कराया जाएगा।
- प्रो. इंदिरा ढुल, डीन ऑफ कॉलेज डवेलपमेंट काउंसिल एमडीयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed