फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rock Zone became the first Balramji Das Tandon Memorial Cricket Trophy champion

रॉक जोन बना पहला बलरामजी दास टंडन मैमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी चैंपियन

Wed, 10 Nov 2021 08:54 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Rock Zone became the first Balramji Das Tandon Memorial Cricket Trophy champion
सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में लेज़र जोन वर्सेस रॉक जोन में मैच हुआ,लेज़र जोन बैटिंग करते हुए।
चंडीगढ़। निखिल की घातक गेंदबाजी के चलते रॉक जोन ने लेजर जोन को 173 रनों पर ढेर कर 151 रनों की बढ़त के आधार पर पहला बलरामजी दास टंडन मेमोरियल अंडर -16 क्रिकेट ट्रॉफी को जीत लिया।
विज्ञापन

दो दिवसीय फाइनल सेक्टर- 16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लेजर जोन से ईशान गाबा ने सबसे अधिक 83 रन की पारी खेली। इस पारी में 13 चौके शामिल रहे। गेंदबाजी में रॉक जोन से निखिल ने 9 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट, विवेक ने 14 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट, वरदान ने 6 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, गुरसिमर ने 12 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट और अंकुश ने 8 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाया। रॉक जोन से पहली पारी में नाबाद 134 रन की पारी खेलने वाले राघव वर्मा को मैन ऑफ दी मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राघव को टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज भी घोषित किया गया। रितिक संधू को बेस्ट गेंदबाज से नवाजा गया। निखिल को बेस्ट ऑल राउंडर के रूप में सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, यूटी प्रशासन के गृह सचिव नीतिन यादव ने यूटी क्रिकेट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष संजय टंडन की मौजूदगी में विजेता टीम और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed