फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rock garden will open in night till 10 pm

गुड न्यूज: अब रात में भी करें रॉक गार्डन का दीदार

Fri, 13 Nov 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Nov 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
rock garden will open in night till 10 pm

कैपिटल कांप्लेक्स केबाद अब रॉक गार्डन का भी रात में दीदार कर सकेंगे। रात को दस बजे तक रॉक गार्डन खुलेगा। इसकी शुरुआत नेकचंद डे फेस्टिवल से हो रही है। फिल्हाल 12 दिसंबर से नेकचंद के जन्मदिवस यानी 15 दिसंबर तक आयोजित फेस्ट में रॉक गार्डन को रात में भी देख सकेंगे। रॉक गार्डन के फेज-3 से इस नाइट राइडिंग की शुरुआत हो रही है।

विज्ञापन


नेकचंद डे फेस्ट केबाद नाइट राइडिंग को परमानेंट किया जाएगा। प्रशासन इसकी तैयारियों में भी जुटा है। अभी रॉक गार्डन सुबह 9 से शाम साढ़े 5 बजे तक  हीखुलता है। इसके बाद पहुंचने वाले पर्यटकों को या तो अगले दिन का इंतजार करना होता है या फिर निराश ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


अब पर्यटक लेट नाइट रात 10 बजे तक कुछ अलग आकर्षण में रॉक गार्डन देख सकेंगे। विशेष एलईडी से रॉक गार्डन रोशन होगा। फेज-3 में इसकी खास व्यवस्था की जा रही है। नेकचंद केनिजी रूम को म्यूजियम के रूप में ओपन करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार नेकचंद के बिना मनेगा डे फेस्ट
पहली बार नेकचंद डे फेस्ट नेकचंद के बिना मनेगा। पिछली बार नेकचंद ने अपना जन्मदिवस पर्यटकों के साथ 90 किलोग्राम का केक काटकर मनाया था। इसी साल 12 जून को नेकचंद का निधन हो गया था। जिस कारण प्रशासन उनके जन्मदिवस को डे फेस्ट के रूप में मना रहा है।

8 करोड़ की एलईडी से जगमग होगा कैपिटल कांप्लेक्स
पिछले एक साल से शहर में लगातार टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। कैपिटल कांप्लेक्स लगातार चर्चा में रहा है। नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने केलिए कैपिटल कांप्लेक्स को 8 करोड़ की एलईडी से रोशन किया जाएगा।

अगले साल तक यह काम पूरा हो जाएगा। पिछले चार महीने में 15 हजार से अधिक टूरिस्ट कांप्लेक्स का दीदार कर चुके हैं। कांप्लेक्स में कल्चरल प्रोग्राम भी शुरू किए जा रहे हैं।


इस संबंध्ा में अनुराग अग्रवाल, सेक्रेटरी होम कम टूरिज्म, चंडीगढ़ ने बताया कि नेकचंद डे फेस्टिवल के दौरान रॉक गार्डन को रात 10 बजे तक खोला जाएगा। अभी यह सिर्फ फेस्ट के दौरान ही खुलेगा। बाद में इसको रोजाना करने की तैयारी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed