फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery on two petrol pumps in one hour in Jhajjar

हरियाणाः झज्जर में एक घंटे में दो पेट्रोल पंपों पर डकैती, 5.25 लाख लूटे, सात कर्मचारी घायल

Sun, 25 Nov 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Sun, 25 Nov 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Robbery on two petrol pumps in one hour in Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

 हरियाणा के झज्जर में एक घंटे के भीतर हथियारबंद छह बदमाशों ने दो पेट्रोल पंपों पर डकैती डालकर 5.25 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने हमलाकर सात लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने डकैती और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है। माना जा रहा है कि एक ही गिरोह ने दोनों वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


पहली वारदात झज्जर में गुरुग्राम रोड स्थित सोलंकी फिलिंग स्टेशन पर बीती रात करीब 12:48 बजे हुई। छह बदमाशों ने तीन सेल्समैन और एक मैनेजर पर हथौड़ों से वार करके पौने चार लाख रुपये लूटकर चलते बने। इस वारदात के करीब एक घंटे बाद रात पौने दो बाजे बहादुरगढ़ में गांव नूना माजरा में स्थित पेट्रोल पंप पर छह बदमाशों ने लोहे के पाइप और हथौड़े से हमला करके तीन सेल्समैन को घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब 50 हजार नकद और मोबाइल लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


झज्जर के सोलंकी फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने तीन सेल्समैन और एक मैनेजर पर हथौड़ों से करीब 30 वार किए। बदमाशों ने चार मिनट में वारदात को अंजाम दिया। घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायलों में कुतानी निवासी राम अवतार, सुरहा निवासी कर्मवीर, छोछी निवासी पंप मैनेजर विजयपाल व सुरहा निवासी रवि शामिल हैं। रामअवतार की हालत नाजुक बनी हुई है। पंप मालिक दिल्ली के डाबड़ी गांव निवासी महा सिंह सोलंकी की शिकायत पर झज्जर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बहादुरगढ़ में नूना माजरा गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर छह बदमाशों ने तीन कर्मचारियों को घायल कर दिया। पंप पर तोड़फोड़ भी की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूना माजरा निवासी श्रीभगवान, सिलोठी निवासी रमेश उर्फ रामू और दुल्हेड़ा निवासी दीपक ड्यूटी पर थे। श्रीभगवान ऑफिस में बैठा था और रमेश व दीपक दूसरे कमरे में थे। 

इसी दौरान तीन युवक श्रीभगवान के पास आए और लकड़ी के डंडे व हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। श्रीभगवान के बेसुध होने पर उसकी जेब में रखे करीब 22 हजार रुपये व अलमारी की चाबी निकाल ली। फिर अलमारी से भी करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद दीपक व रमेश सक्रिय हुए तो बदमाशों ने उन पर भी रॉड, डंडे और हथौड़ों से हमला कर दिया। 

इसके बाद बदमाशों ने कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। कंप्यूटर सिस्टम को तहस-नहस कर दिया। तेल स्टॉक देखने की मशीन एटीजी उखाड़ दी। फिर तीनों को कमरों में बंद करके भाग गए। 

बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन रमेश ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। इलाके में घेराबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पंप के मैनेजर विजेंद्र ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। श्रीभगवान के सिर में, रमेश के सिर व हाथ और दीपक के हाथ में काफी चोट आई है। श्रीभगवान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed