{"_id":"5e99af418ebc3e774139675a","slug":"robber-died-after-jumped-from-the-bridge-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: पैदल जा रहे युवक को दो लुटेरों ने घेरा, शोर मचाने पर एक भागा, दूसरा पुल से कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: पैदल जा रहे युवक को दो लुटेरों ने घेरा, शोर मचाने पर एक भागा, दूसरा पुल से कूदा, मौत
Fri, 17 Apr 2020 07:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Apr 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम धंधा बंद होने पर कर्फ्यू के बीच जालंधर से पैदल शंभू बार्डर जा रहे युवक को बाइक सवार दो लुटेरों ने घेर लिया। युवक के शोर मचाने पर लोगों से बचने के लिए भाग रहे लुटेरे में एक शेरपुर गांव के पास पुल से कूद गया। ड्रेने में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने पुलिस ने जालंधर के रहने वाले महिंदर राजपूत की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। जांच अधिकारी कांस्टेबल ओंकार सिंह ने बताया कि महिंदर राजपूत जालंधर में बर्गर की रेहड़ी लगाता है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर चल रहे कर्फ्यू के कारण उसका काम धंधा बंद पड़ा था। उसे काफी परेशानी थी और वह अपने भाई के पास गांव शंभू बार्डर जाना चाहता था। उसे कोई वाहन नहीं मिला तो वह 16 अप्रैल को जालंधर से पैदल ही निकल पड़ा। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह शेरपुर पुल के पास पहुंचा। वहां बाइक सवार दो लुटेरों ने उसे घेर लिया और उससे मोबाइल फोन लूटने लगे। उसने आरोपियों का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक सवार लुटेरा फरार हो गया। दूसरा लुटेरा लोगों से बचने के लिए पुल के ऊपर से कूद गया। वह सीधे ड्रेन में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी वहीं मौत हो गई। महिंदर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि शहर के सभी पुलिस थानों में मृतक के बारे में जानकारी भेज दी है। जैसे ही उसकी पहचान होगी तो पोस्टमार्टम होगा। उसके अलावा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है, ताकि दूसरे आरोपी का पता लगाया जाए और उसे गिरफ्तार कर मृतक की पहचान की जा सके।