फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways union preparing for strike on 16th February.

Chandigarh News: रोडवेज यूनियन 16 फरवरी को हड़ताल की तैयारी में

Thu, 08 Feb 2024 06:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Roadways union preparing for strike on 16th February.
पूरे राज्य में रोडवेज का चक्का जाम करेगी यूनियन
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) अपनी मांगों को लेकर 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत राज्य में चक्का जाम करेगी। आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए यूनियन ने संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। राज्य के उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से बार-बार की जा रही वादाखिलाफी व टरकाऊ रवैये से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार व विभाग के उच्चाधिकारी रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के लिए गंभीर नहीं है। रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर 16 को बसों का पूर्ण चक्का जाम करेंगे। यूनियन की प्रमुख मांगों में परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 करने, अर्जित अवकाश में कटौती का पत्र वापस लेकर पहले की तरह अवकाश लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, बेड़े में दस हजार बसों को शामिल करने, 2016 में भर्ती चालकों समेत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वर्कशॉप समेत सभी श्रेणियों में खाली पड़े रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती और हिट एंड रन कानून संसद सत्र में रद्द करना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed