फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways striking driver-operators, passengers helpless

चंडीगढ़ से हरियाणा रोडवेज की 641 बसों के पहिए थमे, यात्री हुए परेशान

Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways striking driver-operators, passengers helpless
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
निजी बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मंगलवार को सेक्टर-17 और 43 बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की 641 बसों का संचालन ठप रहा। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की ओर से अलग से कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किए गए थे। रोहतक, नारायणगढ़, यमुनानगर और कैथल के यात्रियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। सीटीयू की ओर से सेक्टर-17 बस स्टैंड से सीटीयू की 31 बसों का संचालन दिल्ली और हरियाणा के लिए किया जाता है, लेकिन मंगलवार को यात्रियों की भीड़ अधिक और बसें कम होने के कारण दिनभर लोग परेशान होते रहे। राजस्थान बस परिवहन की 6 बसों का रोहतक होकर संचालन होता है, जो खचाखच भरकर रवाना हुईं।
विज्ञापन


सेक्टर-17 से 474 बसें रोजाना
सेक्टर-17 बस स्टैंड से रोजाना हरियाणा रोडवेज की 474 बसें चलती हैं। इसमें 206 बसें दिल्ली जाती हैं, जबकि 106 बसें चंडीगढ़ से हिसार, कैथल के रूट पर चलती हैं। वहीं 44 बसें चंडीगढ़ से सोनीपत के रूट पर चलाई जाती हैं। वहीं 49 बस रोहतक , भिवानी, नारनौल रूट पर चलाई जाती हैं। 33 बसें यमुनागनर, ऋषिकेश के लिए चलती हैं। 36 वोल्वो बसें भी हरियाणा रोडवेज की यहीं से संचालित होती हैं। वहीं 167 बसें अन्य रूटों पर सेक्टर- 43 बस स्टैंड से हरियाणा के जिलों के लिए चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक जाने के लिए भी नहीं है बस

Roadways striking driver-operators, passengers helpless
हरियाणा रोडवेज की सेवाएं ठप - फोटो : अमर उजाला
चार घंटे में नहीं मिली बस
दिल्ली जाने के लिए सेक्टर-17 बस स्टैंड पर सुबह 6 बजे आए थे। 10 बजे तक बस नहीं मिली। जो भी बस जाती है, उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं है।
संजय कुमार, यात्री

रोहतक जाने के लिए भी नहीं है बस
मुझे आवश्यक काम से रोहतक जाना था। यहां पर हर आधे घंटे में रोजाना बस मिल जाती थी। हड़ताल के कारण बस नहीं मिली।
भूपेंदर शुक्ला, यात्री

यमुनानगर के लिए नहीं मिली कोई बस
चंडीगढ़ बस स्टैंड पर यमुनानगर जाने वाली दिव्यांग महिला फूलवती और उसका बेटे राजेश कुमार ने बताया कि  सुबह से बैठे हैं यहां पर कोई बस नहीं मिल रही। अब हम रेलवे स्टेशन जाकर पैसेंजर ट्रेेन लेंगे। अंबाला से ट्रेन बदलकर यमुनानगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed