{"_id":"5fb5439b3e9e3e398d68c18b","slug":"roadways-strike-haryana-transport-minister-holds-meeting-with-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : रोडवेज हड़ताल को लेकर परिवहन मंत्री सतर्क, अधिकारियों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : रोडवेज हड़ताल को लेकर परिवहन मंत्री सतर्क, अधिकारियों संग की बैठक
Wed, 18 Nov 2020 09:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों संग की बैठक।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की कर्मचारी यूनियनों की 26 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर हरियाणा के परिवहन मंत्री सतर्क हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। पूरी स्थिति को लेकर विचार-विमर्श किया गया। डिपो महाप्रबंधकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी रोडवेज की 2102 बसें फिलहाल चल रही हैं। दिल्ली समेत उन सभी राज्यों में रोडवेज की बसें जा रही हैं, जिनमें पहले जाती थीं। चंडीगढ़ से दिल्ली की आठ और चंडीगढ़ से गुरुग्राम की तीन वॉल्वो बसें भी चला दी गई हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से सरकार की बातचीत हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी है। परिवहन विभाग के कर्मचारी हड़ताल में शामिल न हो। हड़ताल से लोगों को असुविधा होगी। कर्मचारियों से अपील है वे अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करें, हड़ताल कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
उनकी अपील है कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ और इससे संबंधित यूनियन 26 नवंबर को घोषित हड़ताल में शामिल न हों। ज्यादातर लोग अपने कार्यस्थलों पर आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। आमजन के लिए परिवहन का कोई अन्य वैकल्पिक साधन उपलब्ध नहीं है। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से परिवहन सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी।