फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways buses will start going from Haryana to Delhi from Monday morning

Haryana News: अगर जाना चाहते हैं दिल्ली तो जरूर पढ़ लें ये खबर, इतने बजे से जाने लगेंगी रोडवेज बसें

Sun, 10 Sep 2023 01:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

पानीपत से दिल्ली जाने वाली पानीपत डिपो की रोडवेज बसों का सुबह चार बजे संचालन शुरू होता है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुबह चार बजे पानीपत के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली की बसें मिल जाएंगी।

विज्ञापन
Roadways buses will start going from Haryana to Delhi from Monday morning
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

दिल्ली की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी-20 शिखर सम्मेलन की वजह से बसों के प्रवेश पर लगी रोक कल यानी सोमवार सुबह हटा ली जाएगी। अभी तक रोडवेज बसें दिल्ली सीमा तक ही जा रही थीं। शनिवार और रविवार को सम्मेलन होने की वजह से पानीपत नए बस अड्डे से होकर दिल्ली जाने वाली 1200 रोडवेज बसों का कुंडली बॉर्डर तक ही संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पानीपत से दिल्ली जाने वाली पानीपत डिपो की रोडवेज बसों का सुबह चार बजे संचालन शुरू होता है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुबह चार बजे पानीपत के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली की बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन


सुबह छह बजे तक दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसें पुराने अड्डे पर मिलेंगी। सुबह चार बजे से छह बजे तक औसतन हर आधे घंटे बाद दिल्ली बस जाती है। सुबह छह बजे के बाद शहर में सिटी बस सर्विस शुरू हो जाती है। छह बजे के बाद पुराने अड्डे से नए अड्डे तक चलने वाली रोडवेज बस सिटी बस के तौर पर चलती है। इसके बाद दिल्ली और अन्य रूटों पर रवाना होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed