{"_id":"5bb70b9b867a5574156e91a9","slug":"roadways-buses-route-going-to-change-for-mansa-devi-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में भक्त अब आराम से जा सकेंगे मनसा देवी, पंचकूला बस स्टैंड से दौड़ेंगी 52 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में भक्त अब आराम से जा सकेंगे मनसा देवी, पंचकूला बस स्टैंड से दौड़ेंगी 52 बसें
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्रों में मां के दर्शन करने के लिए लोग अब आराम से मनसा देवी मंदिर जा सकेंगे, क्योंकि पंचकूला बस स्टैंड से 52 बसें दौड़ेंगी। नवरात्र मेले को लेकर पंचकूला बस स्टैंड से 52 बसों का रूट माता मनसा देवी तक के लिए बढ़ाया जाएगा। इससे यात्रियों को दर्शन के लिए अलग बस नहीं लेनी पड़ेगी।
हरियाणा परिवहन निगम के अधिकारियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। ऐसे में अब लोग दर्शन करने के लिए मंदिर में आसानी से पहुंच सकेंगे। नवरात्र मेले को लेकर मीटिंग के बाद इस फेरबदल की तैयारी पूरी कर ली गई है। 10 से 18 अक्तूबर तक के लिए बसों के रूट तय कर दिए जाएंगे, जिससे पंचकूला जिले के आसपास के गांवों से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ही करना पड़े।
पंचकूला बस स्टैंड के कार्यकारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि बस स्टैंड से चलने वाली नारायणगढ़ से चंडीगढ़ की बस को माता मनसा देवी तक बढ़ाया गया है। ऐसी सात बसें हैं। इसके अलावा रायपुररानी और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली बस भी माता मनसा देवी मंदिर तक जाएंगी। रामगढ़ से चंडीगढ़ चलने वाली बस का रूट भी मंदिर तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
अंबाला कैंट से चंडीगढ़ तक चलने वाली बसों के रूट में भी बदलाव करते हुए मनसा देवी तक इनका रूट बढ़ाया जाएगा। जीरकपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली बसों का रूट भी माता मनसा देवी मंदिर तक बढ़ाया जाएगा। इन बसों की संख्या 40 है। सप्तमी और अष्टमी को दिल्ली जाने वाली बसें माता मनसा देवी मंदिर के बाहर से चलेगी। लोग दर्शन के बाद दिल्ली के लिए तुरंत वहीं से बस पकड़ सकते हैं।
यह बसें कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत होकर वाया दिल्ली जाएंगी। इससे यात्रियों को मंदिर के बाहर से ही बस की सुविधाएं मिल जाएंगी। बलवान सिंह ने बताया कि हमारी ओर से मनसा देवी मंदिर के दर्शन को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है। बाकी चंडीगढ़ की ओर से बसों का रूट भी बढ़ाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।