स्टार निशानेबाज मनु भाकर की कार को बस ने मारी टक्कर, ट्वीट कर लिखा- मुझे मारने का प्रयास किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर मनु भाकर की क्रेटा गाड़ी को दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर इमलोटा गांव के समीप एक रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना से खफा मनु ने इसकी शिकायत तुरंत ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री अनिल विज से की। ट्वीट में मनु ने चरखी डिपो के चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं, मनु के पिता ने इसकी शिकायत डिपो जीएम धनराज कुंडू से भी की है। उनकी शिकायत पर जीएम ने विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। जीएम का कहना है कि अगर रोडवेज चालक की कही भी इस मामले में लापरवाही सामने आई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देर रात तक इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। वहीं, बस चालक ने मारने के प्रयास सहित तेज रफ्तार के आरोपों को नकारा है।
जानकारी के अनुसार मनु अपने पिता रामकिशन भाकर के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से दादरी की तरफ आ रही थी। जब उनकी गाड़ी इमलोटा गांव के समीप पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में मनु की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि इसमें सवार पिता-पुत्री घायल नहीं हुए। इसके कुछ देर बाद ही मनु ने ट्वीट कर बस चालक पर रश ड्राइविंग और तेज रफ्तार में ओवरटेक का प्रयास करने के आरोप लगाए। मनु ने ट्वीट में लिखा कि रोडवेज चालक ने मुझे मारने का प्रयास किया। बस चालक तेज ड्राइविंग कर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।
मनु ने लिखा कि चालक ने उन्हें कहा कि उसे चंडीगढ़ जाना है और साइड लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। घटना के बाद मनु के पिता रामकिशन भाकर ने इसकी शिकायत जीएम धनराज कुंडू से की। मामले की सूचना मिलते ही जीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बस चालक बोला: सामने से आ रही गाड़ी की रफ्तार थी तेज
घटना के बाद देर रात करीब दस बजे रोडवेज बस के चालक मोहन ने भी फोन पर अपना पक्ष रखा। चालक मोहन ने बताया कि दोपहर 3.45 पर वे दादरी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चला था। करीब सवा चार बजे जब मोरवाला से निकलकर इमलोटा के समीप पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी किसी वाहन को ओवरटेक करती नजर आई।
इसके चलते उसने ब्रेक लगाने का भी प्रयास किया। सामने से बस आने पर एकाएक गाड़ी चालक ने स्टेयरिंग साइड दबाने के लिए मोड़ दिया। उसके बचाव के बावजूद भी बस गाड़ी से टकरा गई। चालक ने बताया कि उसने रश ड्राइविंग नहीं की है। चालक मोहन का कहना है कि बस की सवारियां भी इस घटना की गवाह है। मैंने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा टालने का प्रयास किया।
मनु भाकर के पिता ने मुझे मौखिक शिकायत दी थी। इसके आधार पर मामले की जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। मैंने चालक से भी बात की है और उसने अपना पक्ष रख दिया है। चालक का कहना है कि सामने से आ रही गाड़ी की रफ्तार तेज थी और उसने बचाव का पूरा प्रयास किया। - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
Haryana Roadways tried to kill me . Running Rush drive and overtaking on very high speed.Dadri Depo .Bus no 5483
— Manu Bhaker (@realmanubhaker) June 15, 2019
Driver name Mohan. driver no 222,Said he has to reach Chandigadh and can’t wait !!@mlkhattar @kundu @anilvijminister @the_hindu @timesofindia @abpnewstv @cmohry pic.twitter.com/DKn7F0rJco