फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roads of grain market will be built with 80 lakh rupees

होगा कायाकल्प : 80 लाख रुपये में बनेगी अनाज मंडी की सड़कें

Sat, 24 Apr 2021 07:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Roads of grain market will be built with 80 lakh rupees
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित अनाज मंडी की सड़कों का 80 लाख रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए मंडी कमेटी ने एस्टीमेट बनाकर दे दिया है। डीसी मनदीप सिंह बराड़ की स्वीकृति के बाद फाइल चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को भेज दी गई है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे अनाज मंडी के दुकानदारों और वहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-26 मंडी में कई अव्यवस्थाएं हैं, लेकिन इनमें प्रमुख समस्या सड़क की है। थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर इतना कीचड़ जमा हो जाता है कि लोगों को निकलने में मुश्किल होती है। इसे लेकर अनाज मंडी के दुकानदारों ने मंडी सचिव जरनैल सिंह मावी के सामने भी मांग उठाई थी। मंडी सचिव का कहना है कि फल मंडी की तरफ सड़क बनवा दी गई थी। कुछ स्थानों पर सड़क टूटी थी, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। अनाज मंडी की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट बनाया गया है, जो प्रशासन के पास पहुंच गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। ज्ञात रहे कि सेक्टर-26 मंडी में ट्राइसिटी सहित पंजाब व हरियाणा के कई शहरों से लोग खरीदारी करने आते हैं, जिससे यहां वाहन भी काफी संख्या में आते हैं, इसलिए सड़क का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मंडी कमेटी ने एस्टीमेट बनाकर डीसी के पास भेजा था। वहां से भी स्वीकृति मिल गई है। चीफ इंजीनियर के पास से स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल अभी आई होगी, इसलिए मुझ तक नहीं पहुंची है। फाइल आते ही सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। यह लोगों से जुड़ा कार्य है, इसलिए इसे प्राथमिकता से कराएंगे। -सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed