फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   roadies audition in panchkula

रोडीज के ऑडिशन में युवाओं ने दिखाया टैलेंट, लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं

Sun, 17 Dec 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 17 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
roadies audition in panchkula
रोडीज के ऑडिशन
रोडीज के ऑडिशन में सर्द हवाओं से बेफिक्र युवाओं में ठंडे पानी में सिर डुबोए रखने की जंग तो दूसरी तरफ लड़कियों ने भी पंजा लड़ाकर जीत के हौसले का लोहा मनवाया। वहीं, युवकों ने ईंटों को तोड़कर जोश और जज्बे का प्रदर्शन किया। यह युवा एक निजी चैनल के ऑडिशन में शामिल होने के लिए इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में पहुंचे थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह कड़ाके ठंड होने के बावजूद भी युवाओं का जोश देखने लायक था। ऑडिशन में पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, राजस्थान सहित आसपास के तमाम प्रदेशों से यंगस्टर्स ने हिस्सा लिया। इसमें सभी ने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे कितने भी विपरीत क्यों न हों, जीत का जज्बा रखने वाले तमाम मुश्किलों को पार कर खुद को साबित कर देते हैं।
विज्ञापन


रोडीज एक्सट्रीम के ऑडिशन में यंगस्टर्स खुद को नए अंदाज और रंग रूप में पेश करने के लिए तैयार थे तो पर्सनल इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देने के लिए यंगस्टर्स ने तैयारी कर रखी थी। फ्लाइट लेट होने की वजह से रोडी रणविजय सिंह देर से पहुंचे। शो में लड़कियों की बॉस नेहा धूपिया, प्रिंस नरुला, अनुभवी रोडीज जज निखिल चिनप्पा के साथ पहली बार रोडीज के गैंग लीडर बने रफ्तार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार ठहरने के लिए नहीं होंगे होटल
इस बार रोडीज के लिए सबसे बड़ी चुनौति होगी कि उनके ठहरने के लिए स्टार होटल नहीं होंगे, बल्कि टेंट या कोई दूसरा इंतजाम होगा। बदलते मौसम और विपरीत हालातों में न केवल रोडीज, बल्कि इसमें चुने जाने वालों के लिए भी यह एक बड़ी चुनौति होगी। रोडीज के गैंग लीडर्स की माने तो तमाम मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ने का जज्बा रखने वालों को कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed