फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road construction started in front of Sunil Jakhar house after joining BJP

Sunil Jakhar joins BJP: भाजपा में शामिल होते ही सुनील जाखड़ के घर के आगे सड़क निर्माण शुरू, कांग्रेस से तोड़ा 50 साल का नाता

Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 May 2022 12:09 AM IST
सार

कांग्रेस से अपने परिवार का पांच दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दी।

विज्ञापन
Road construction started in front of Sunil Jakhar house after joining BJP
सुनील जाखड़ के घर के आगे सड़क निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते ही हरियाणा के पंचकूला में स्थित सुनील जाखड़ के घर के आगे नगर निगम ने सड़क निर्माण करवाना शुरू कर दिया है। नगर निगम सेक्टर-6 में सड़कों की रि-कारपेटिंग कर रहा है। गुरुवार को सुनील जाखड़ के घर की गली में भी सड़क निर्माण शुरू करवाया गया। 

विज्ञापन


सुनील जाखड़ सेक्टर-6 के मकान नंबर 213 में रहते हैं। सड़क निर्माण का निरीक्षण करने महापौर कुलभूषण गोयल पहुंचे। उनके साथ वार्ड पार्षद सुरेश वर्मा, वार्ड नंबर पांच के पार्षद जय कौशिक, वार्ड नंबर-13 के पार्षद सुनीत सिंगला भी मौजूद रहे। महापौर ने एजेंसी को निर्देश दिया कि मैटीरियल में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ भाजपा में शामिल
कांग्रेस से अपने परिवार का पांच दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद सुनील जाखड़ ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दी। कांग्रेस के चिंतन शिविर के पहले ही दिन जाखड़ ने भावुक बयान देकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद जाखड़ ने कहा कि मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस से पांच दशक पुराना नाता तोड़ लिया है। अब मैं भाजपा के साथ पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे की राजनीति करूंगा। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो साल के लिए निलंबित करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जाखड़ को सभी पदों से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed