फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road bad near Burail Jail, daily accidents

बुड़ैल जेल के पास की सड़क खराब, रोजाना हो रहे हादसे

Thu, 13 Oct 2022 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Road bad near Burail Jail, daily accidents
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल के सामने की सड़क की हालत पिछले काफी समय से खराब है। पहले से खराब सड़क की हालत को पिछले दिन हुई बारिश ने बद से बदतर कर दिया, लेकिन वीआईपी की आवभगत में करने में हमेशा व्यस्त रहने वाले प्रशासन के अधिकारियों ने आज तक इस सड़क की सुध नहीं ली है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खराब सड़क के कारण लोगों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि दक्षिणी सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। कई बार इंजीनियरिंग विभाग को सड़क ठीक करने के लिए लिखित में भी शिकायत की गई है, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि वीआईपी के आगमन पर रातों रात उनके रूट की सड़कें बना दी जाती हैं, लेकिन जिस सड़क पर जनता को चलना है, वह हमेशा टूटी ही रहती है। बुड़ैल जेल के सामने की इस सड़क पर गड्ढे बढ़ने, सड़क पर दरार आने और कई स्थानों पर सड़क के दबने के कारण तेज रफ्तार वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण रोजाना हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed