फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident in kaithal, 17 devotee injured

कैथल में हादसा, 17 श्रद्धालु घायल

Fri, 07 Nov 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Fri, 07 Nov 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
road accident in kaithal, 17 devotee injured

चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर शुक्रवार को गांव कैलरम के पास टायर फटने से डेरा सच्चा सौदा संगत से भरी हुई पिकअप पलट गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए हैं। पलटने के बाद गाड़ी में आग लग गई।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि आग लगने से पहले सभी सवारों को निकाला जा चुका था। घायलों में दो बच्चे और बारह महिलाएं शामिल हैं। एक बच्चे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। सभी डेरा सच्चा सौदा आश्रम सिरसा से लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्तान जी महाराज के अवतार दिवस पर संगत पिपली से सिरसा गई थी। अवतार दिवस पर भंडारे के बाद जब ये सभी पिकअप में लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह सात बजे कैलरम गांव के पास पहुंचने पर गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों व महिलाओं की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में 12 महिलाओं, तीन पुरुषों और दो बच्चों को चोटें आई। एक बच्चे मुरली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।


इस दौरान भारी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से एक बैड पर दो-दो घायलों को लिटाया गया। डॉक्टरों को भी इतनी संख्या में घायलों पर मरहम पट्टी करने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed