फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident in ferozepur, 30 injured

फिरोजपुर में सड़क हादसा, 30 श्रद्धालु गंभीर

Mon, 01 Sep 2014 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू(फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू(फिरोजपुर) Updated Mon, 01 Sep 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
road accident in ferozepur, 30 injured

पंजाब के मक्खू(फिरोजपुर) में राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 15 पर सोमवार सुबह बरसात से हुई फिसलन के कारण श्रद्धालुओं से भरा ट्राला फिसल गया। हादसे से ट्राले में सवार 150 श्रद्धालुओं में से करीब 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन


जिन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव तुंबडभण निवासी सुखदेव सिंह अपने ट्राले में करीब 150 यात्रियों को लेकर गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


सींहापाणी गांव के पास बस स्टैंड से थोड़ी दूर बरसात से हुई फिसलन के कारण तेज गति ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 10 फुट गहरी खाई में पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मक्खू की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में घायल करीब 30 यात्रियों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

घटना में घायल हुए करीब 30 यात्रियों में एनआरआई गोपी के अलावा निरंजन सिंह, सुखमनदीप सिंह, बलदेव सिंह, गुरसंत सिंह, गुरपिंदर सिंह, बबलू समेत कई अन्य स्कूली बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed