{"_id":"3450ef82135bcc4c7150b594af4278a7","slug":"road-accident-belgium-safty-council-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे रोकने में सहायता देगा बेल्जियम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे रोकने में सहायता देगा बेल्जियम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब रोड सेफ्टी काउंसिल के वाइस चेयरमैन कमल जे सोई ने कहा कि बेल्जियम सरकार प्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए तकनीकी सहायता देगा।
विज्ञापन
24 नवंबर को नई दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड द्वारा आयोजित एक भोज में सोई ने बेल्जियम के डिप्टी पीएम डैडियर रेंडर्स सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। सोई बेल्जियम की हेसेल्ट यूनिवर्सिटी केएलुमिनी हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सोई को बेल्जियम के प्रतिष्ठित सम्मान रॉयल सार्टिफिकेट आफ एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंजाब में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
इस मौकेपर राजकुमारी एस्ट्रिड ने सोई को भरोसा दिलाया कि बेल्जियम सरकार सड़क हादसे और इन हादसों में होने वाली मौतों को कम करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।