फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Risk of dengue sero type 2 high in North India, revelation in PGI research

राष्ट्रीय डेंगू दिवस: उत्तर भारत में डेंगू सीरो टाइप 2 का खतरा ज्यादा, पीजीआई के शोध में चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 16 May 2024 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 03:04 PM IST
सार

डेंगू सीरो टाइप-2 (DEN-2) बेहद गंभीर जटिलताओं के साथ घातक हो सकता है। यह लोगों में डेंगू के रक्तस्रावी बुखार का भी कारण बन सकता है जिसे डेंगू का सबसे गंभीर रूप माना जाता है। इसमें रोगियों के ब्लड प्रेशर में तेजी से गिरावट आ जाती है, जिससे शॉक लगने या मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है। तेज बुखार, लसीका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है जिसके कारण लोगों के नाक से खून आने या त्वचा के नीचे से खून जमने की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
Risk of dengue sero type 2 high in North India, revelation in PGI research
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर पिछले कुछ वर्षों से डेंगू सीरो टाइप 2 तेजी से फैल रहा है। पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग की ओर से सीरोलॉजी से जुड़े शोध कार्यक्रम में इसकी पुष्टि हुई है। यह चिंताजनक है क्योंकि इसमें रोगियों के ब्लड प्रेशर में तेजी से गिरावट आ जाती है, जिससे शॉक लगने या मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है इसलिए डेंगू से बचाव के लिए हमेशा सचेत रहने की जरूरत है। यह कहना है पीजीआई के वायरोलॉजी विभाग के प्रमुख व उप डीन रिसर्च प्रोफेसर आरके राथो का।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2022 और 1023 के मानसून के बाद के मौसम के दौरान विभाग की ओर से क्रमशः 10000 और 8000 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मामलों की जांच की गई। इसमें 10 से 12 प्रतिशथ डेंगू पॉजिटिव निकला। ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र में फैलने वाले डेंगू के प्रकार के बारे में जानना बेहद महत्वपूर्ण था इसलिए डेंगू के 1,2,3 और 4 प्रकार के वायरस के बारे में जानकारी एकत्र करने पर काम शुरू किया गया। सितंबर 2022 में पिंजौर कालका में फैले डेंगू के प्रकोप की पहचान डेंगू टाइप टू वायरस के रूप में हुई थी। पीजीआई के शोध को ध्यान में रखते हुए संस्थान को हाल ही में आईसीएमआर के साथ डेंगू सीरोलॉजी के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अंतर्गत देशभर के 100 प्रयोगशालाओं में किए गए डेंगू आईजीएम और एनएस 1, एजी एलिसा परीक्षणों की पीजीआई की ओर से निगरानी की जाएगी। वहीं, पीजीआई इन प्रयोगशालाओं में परीक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने पर भी व्यापक स्तर पर काम करेगा।
विज्ञापन


डेंगू सीरो टाइप-2 के लक्षण
रक्तस्रावी डेंगू बुखार के कारण लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं जैसे लो ब्लड प्रेशर, सर्दी, चिपचिपी त्वचा, बेचैनी और पल्स रेट में गिरावट जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों में कई और गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं हो सकती हैं, जिसके बारे में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बुखार
लसीका तंत्र को क्षति
परिसंचरण तंत्र की विफलता
नाक से या त्वचा के नीचे से खून बहना
आंतरिक रक्तस्राव
लिवर के बढ़ने की समस्या

मदद चाहिए तो करें कॉल
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर-76260-02036 पर संपर्क कर सकते हैं।
इनसेट

यहां हो रही डेंगू जांच
पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22 और सिविल अस्पताल सेक्टर-45।

मच्छरों से बचना है तो यह करें
- घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
- मच्छर अक्सर घरों में पैदा होते हैं। फ्रिज से जो पानी निकलता है, उसमें भी लार्वा बनते हैं
- बोतल के छोटे से ढक्कन में पानी होने पर भी लार्वा बन सकता है
- कूलर में इसके पनपने का ज्यादा खतरा रहता हैं। इसलिए हर हफ्ते कूलर का पानी बदलें
- कूलर का पानी निकालने के बाद उसे सूखने दें। फिर उसमें पानी भरें
- जहां पर पानी रहता है, वहां पर एक बार केरोसिन तेल जरूर डाल दें
- विंडो एसी के बाहर वाले हिस्से के नीचे पानी टपकने से रोकने के लिए लगी ट्रे को रोज खाली करना न भूलें
- गमले चाहे घर के भीतर हों या बाहर, इनमें पानी जमा न होने दें। गमलों के नीचे रखी ट्रे भी खाली करना न भूलें।
- छत पर टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें या उलटा कर रखें। पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
- पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करके साफ करने के बाद पानी भरें।
- घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छर नाशक दवाई का छिड़काव जरूर करें।

पिछले सात वर्षों में सितंबर में स्थिति
वर्ष                  डेंगू के मरीज            मौत

2024 में अब तक  0
2023                250                      00
2022                212                      00
2021                 65                       03
2020                19                        00
2019                30                        00
2018                56                        00
2017               662                       00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed