{"_id":"dc4bae24b9c8ac7fcf5efb36f1323f8e","slug":"rifle-and-cartridges-recovered-from-the-car-at-checkpoint","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर कार से रायफल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर कार से रायफल और कारतूस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के चलते लगाए गए स्पेशल नाके के दौरान स्टेट सर्विलेंस की टीम ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर एक कार से .12 बोर की रायफइल एवं छह कारतूस बरामद किए। कार चंडीगढ़ से लुधियाना जा रही थी। पुलिस ने राइफल एवं कारतूस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस ने सर्विलेंस टीम के साथ मिलकर जगतपुरा में में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान प्रत्येक वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच नाके पर चंडीगढ़ से आ रही फोर्ड फिगो कार नंबर पीबी-65क्यू 6797 को रोका गया। जांच में कार से पुलिस को .12 बोर की राइफल एवं 6 कारतूस मिले।
विज्ञापन
गाड़ी सवार की पहचान भजन सिंह निवासी गांव साहिबगढ़ जिला पटियाला के रूप में हुई। भजन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह स्किवल लॉजिस्टिक कंपनी में 15 नवंबर से बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा है। वह चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
भजन सिंह ने बताया कि उनकी राइफल लाइसेंसी है। जिसका उनके पास लाइसेंस भी है। जबकि भजन सिंह मौके पर पुलिस को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उससे राइफल एवं कारतूस कब्जे में ले लिए गए। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।