फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rickshaw puller won the Baisakhi Bumper Lottery two and a half crore rupees in moga

Punjab: मोगा के धर्मकोट में गरीब रिक्शा चालक की खुली किस्मत, जीती ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर लॉटरी

Wed, 19 Apr 2023 12:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

मोगा के धर्मकोट में रिक्शा चालक करोड़पति बन गया। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह ने 500 रुपये का बैसाखी बंपर खरीदा था। जिस एजेंट से उसने यह खरीदा था, उसने खुद रिक्शा चालक के घर पहुंचकर बताया कि उन्होंने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Rickshaw puller won the Baisakhi Bumper Lottery two and a half crore rupees in moga
रिक्शा चालक की खुली किस्मत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा के धर्मकोट के गांव लोहगढ़ के एक गरीब रिक्शा चालक की किस्मत उस वक्त पलट गई, जब उसे ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर मिली। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह रिक्शा चलाता है। गुरदेव सिंह की उम्र 90 साल है। वह रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने 500 रुपये का बैसाखी बंपर खरीदा था। वह पहले लॉटरी का टिकट खरीदता था लेकिन उसे नहीं पता था कि इस बार जो लॉटरी का टिकट उसने खरीदा है वह उसे करोड़पति बना देगा। जिस एजेंट से उसने यह बंपर खरीदा था, जब वह उसके घर आया और बताया कि उन्होंने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। 
विज्ञापन


गुरदेव सिंह ने कहा पिछले 40 वर्षों से सड़क पर गड्ढों में मिट्टी भरते थे ताकि कोई  सड़क हादसा न हो। साथ ही सड़क के किनारे पेड़ पौधे को पानी देते थे। पिछले 40 साल से गुरदेव सिंह ने जो सेवा की है, आज उसी सेवा का फल उनको मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती
गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे और एक बेटी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। उसने कहा कि परमात्मा ने उसकी बात सुन ली और उनकी कृपा से आज उसने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली। गुरदेव सिंह ने कहा कि इस पैसे से वह अपने बच्चों के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे। 

साथ ही गरीब लोगों का सेवा करेंगे। जिस तरह सेवा के काम करते आ रहे हैं, उसी तरह समाज में अपनी सेवा करते रहेंगे। गुरदेव सिंह के परिवार के सदस्य का कहना है कि सारे परिवार एक साथ रहते हैं, जैसे उनके पिता गुरदेव सिंह सोचेंगे सारा परिवार उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed