{"_id":"643f926632ec207cb207b594","slug":"rickshaw-puller-won-the-baisakhi-bumper-lottery-two-and-a-half-crore-rupees-in-moga-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मोगा के धर्मकोट में गरीब रिक्शा चालक की खुली किस्मत, जीती ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मोगा के धर्मकोट में गरीब रिक्शा चालक की खुली किस्मत, जीती ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर लॉटरी
Wed, 19 Apr 2023 12:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:35 PM IST
सार
मोगा के धर्मकोट में रिक्शा चालक करोड़पति बन गया। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह ने 500 रुपये का बैसाखी बंपर खरीदा था। जिस एजेंट से उसने यह खरीदा था, उसने खुद रिक्शा चालक के घर पहुंचकर बताया कि उन्होंने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
रिक्शा चालक की खुली किस्मत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के धर्मकोट के गांव लोहगढ़ के एक गरीब रिक्शा चालक की किस्मत उस वक्त पलट गई, जब उसे ढाई करोड़ रुपये की बैसाखी बंपर मिली। रिक्शा चालक गुरदेव सिंह रिक्शा चलाता है। गुरदेव सिंह की उम्र 90 साल है। वह रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते हैं।
इसी दौरान गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने 500 रुपये का बैसाखी बंपर खरीदा था। वह पहले लॉटरी का टिकट खरीदता था लेकिन उसे नहीं पता था कि इस बार जो लॉटरी का टिकट उसने खरीदा है वह उसे करोड़पति बना देगा। जिस एजेंट से उसने यह बंपर खरीदा था, जब वह उसके घर आया और बताया कि उन्होंने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है।
गुरदेव सिंह ने कहा पिछले 40 वर्षों से सड़क पर गड्ढों में मिट्टी भरते थे ताकि कोई सड़क हादसा न हो। साथ ही सड़क के किनारे पेड़ पौधे को पानी देते थे। पिछले 40 साल से गुरदेव सिंह ने जो सेवा की है, आज उसी सेवा का फल उनको मिला है।
विज्ञापन
ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीती
गुरदेव सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे और एक बेटी है। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। उसने कहा कि परमात्मा ने उसकी बात सुन ली और उनकी कृपा से आज उसने ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली। गुरदेव सिंह ने कहा कि इस पैसे से वह अपने बच्चों के लिए एक अच्छा घर बनाएंगे।

साथ ही गरीब लोगों का सेवा करेंगे। जिस तरह सेवा के काम करते आ रहे हैं, उसी तरह समाज में अपनी सेवा करते रहेंगे। गुरदेव सिंह के परिवार के सदस्य का कहना है कि सारे परिवार एक साथ रहते हैं, जैसे उनके पिता गुरदेव सिंह सोचेंगे सारा परिवार उनके साथ है।