फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rice procurement policy will be released next week

Chandigarh News: अगले सप्ताह जारी होगी चावल खरीद नीति, देरी से चावल देने वाले मिलर्स को अगले साल नहीं मिलेगा चावल

Sat, 09 Sep 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rice procurement policy will be released next week
राइस मिलर्स के साथ किया अधिकारियों ने नीति पर मंथन
विज्ञापन

समय पर चावल की डिलीवरी न करने वाले मिलर्स पर इस बार होगी ज्यादा सख्ती


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की मंडियों में बासमती ग्रुप के धान की आवक शुरू हो गई है। इसी बीच सरकार ने भी धान की सरकारी खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर साल एक अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू होती है। जिसमें मोटे धान को सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए मिलर्स के माध्यम से खरीदती है। मिलर्स के लिए हर साल चावल खरीद नीति बनाई जाती है। शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति निदेशालय में अधिकारियों ने हरियाणा राइस मिलर्स एवं डीलर्स एसोसिएशन के साथ मंथन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज सिंगला की अगुवाई में मिलर्स ने नीति को लेकर अपने सुझाव दिए। निदेशक मुकुल कुमार ने मिलर्स को आश्वासन दिया कि उनके सुझावों को नीति में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने इस बार चावल खरीद नीति में समय पर चावल की डिलीवरी के लिए सख्त नियम तय किए हैं। जो मिलर समय पर चावल की डिलीवरी नहीं करेगा, उसे अगले साल मिलिंग के लिए धान नहीं दी जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज सिंगला ने कहा कि चावल खरीद नीति पर सुझाव दिए हैं। निदेशक मुकुल कुमार ने कहा कि अभी नीति का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। अगले सप्ताह सरकार नीति को अंतिम रूप देगी।

1509 किस्म ने किया किसानों को निहाल, 3450 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल है भाव


करनाल। धान की 1509 किस्म ने किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। सीजन की शुरुआत में इस किस्म के लिए किसानों को 3600 रुपये तक का भाव मिला। वहीं, शुक्रवार को करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में शुक्रवार को इसका भाव 3450 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जबकि पिछले साल यह तीन हजार से 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। मंडी में अभी पीआर धान की आवक शुरू नहीं हुई। किसानों ने बताया कि अगले हफ्ते से पीआर अगेती धान की आवक शुरू हो सकती है। पानीपत अनाजमंडी में भी 1509 किस्म की धान आ रही है। मंडी में धान 3200 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल है। कंबाइन से कटाई पर 3200 रुपये और हाथ से कटवाई पर करीब 3500 रुपये का रेट मिल रहा है। सितबंर महीने के आखिर तक धान की 1718, 1121 और 1401 किस्म मंडी में आने का अनुमान है।
विज्ञापन



15 और 25 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग
हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी की ओर से पहले ही 15 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने की मांग उठाई गई है। दूसरी ओर कैथल की विस्तार नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोहन ढुल का कहना है कि इस बार सरकार को 25 सितंबर से पीआर धान की खरीद शुरू कर देनी जानी चाहिए। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से भी 25 सितंबर से सरकारी खरीद की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed