{"_id":"5ba47044867a557eb6031ded","slug":"rewari-gangrape-cbse-topper-victim-father-allegation-on-family-and-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी गैंगरेप केस में आया नया मोड़, पिता ने किया खुलासा, बोले- बेटी से मिलने नहीं दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी गैंगरेप केस में आया नया मोड़, पिता ने किया खुलासा, बोले- बेटी से मिलने नहीं दे रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/कनीना (हरियाणा)
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप केस में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, पीड़िता के पिता ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। गैंगरेप पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसे बेटी से नहीं मिलने दे रही है। वीरवार को यहां पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने और उसे न मिलने देने पर पिता ने नाराजगी जताई।
हालांकि पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पीड़िता की सुरक्षा बढ़ाई है लेकिन मिलने से किसी परिजन को नहीं रोका है। वीरवार को पीड़ित छात्रा की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मियों की संख्या दो से बढ़ाकर पांच कर दी हई है। इसके बाद से वार्ड में अनावश्यक रूप से जाने वाले पुरुषों पर भी एक तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया।
दोपहर बाद कुछ मीडिया कर्मियों ने पीड़ित छात्रा से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा तो पिता ने आरोप लगाया कि उसे बेटी से मिलने ही नहीं दिया जा रहा है।

पिता ने आरोप लगाया कि...
रेवाड़ी गैंगरेप
पीड़ित छात्रा की मां ही केवल उसके साथ है। जब उसके पिता ने वीरवार को दो-तीन बार मिलने का प्रयास किया तो उसे रोक दिया गया। मां के अलावा अन्य परिजन व रिश्तेदार भी उससे मिल रहे हैं। लेकिन पिता को मिलने से रोकने पर मामले में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने इस मामले में परिवार के संबंध में कुछ नहीं कहा और पुलिस पर ही उसे रोकने के आरोप लगाए।
थाना प्रभारी ने आरोप नकारे
आरोप निराधार हैं। कई कारणों से पीड़ित छात्रा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है लेकिन पिता को मिलने से नहीं रोका गया है। बाहर तैनात पुलिसकर्मी परिवार को मिलने से नहीं रोक रहे हैं। - जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी