फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rewari estate officer suspended

Chandigarh News: रेवाड़ी के संपदा अधिकारी निलंबित, फरीदाबाद के एक्सईएन पर कार्रवाई के आदेश

Fri, 29 Dec 2023 10:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Rewari estate officer suspended
रेवाड़ी के संपदा अधिकारी निलंबित, फरीदाबाद के एक्सईएन पर कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएम ने दो अफसरों पर कसा शिकंजा
संपदा अधिकारी ने खुद के उपर कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं की प्रस्तुत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कार्य में लापरवाही बरतने पर सरकार ने दो अफसरों पर कार्रवाई की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) रेवाड़ी के संपदा अधिकारी को निलंबित कर दिया, जबकि फरीदाबाद में यूएलबी के एक्सईएन पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। बता दें कि रेवाड़ी के सेक्टर 18 निवासी सविता ने अपने प्लॉट की गलत डिमार्केशन की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में संपदा अधिकारी विजय कुमार और कनिष्ठ अभियंता गौरव यादव पर गलत डिमार्केशन करने का आरोप लगाया गया था। इस शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए विजय कुमार को ही भेजा गया। हालांकि नियमानुसार प्रथम श्रेणी के अधिकारी के विरुद्ध जांच उससे एक पद ऊपर के अधिकारी द्वारा बनती है। लेकिन मगर यहां पर इस नियम का पालन नहीं किया गया। ऐसे में सरकार ने विजय कुमार और गौरव यादव को ही उनके खिलाफ आई शिकायत पर विभागीय कार्रवाई करने और उसकी एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मगर इसके बावजूद संपदा अधिकारी ने कोई कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। इस मामले में सीएम मनोहर लाल ने संज्ञान लेते हुए विजय कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्यवाही रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश दिए।

पार्क बनाने के काम में एक्सईएन पर लापरवाही बरतने का आरोप
सीएम मनोहर लाल ने सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई बैठक में फरीदाबाद में यूएलबी के एक्सईएन पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए। एक्सईएन पर साल 2018 में फरीदाबाद की पर्वतिया कॉलोनी में जलघर में पार्क बनाने के काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed