फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rewari estate officer suspended by CM Manohar Lal

सीएम ने उठाया सख्त कदम: रेवाड़ी के संपदा अधिकारी निलंबित, फरीदाबाद के एक्सईएन पर कार्रवाई का आदेश

Fri, 29 Dec 2023 09:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Dec 2023 09:07 PM IST
सार

सीएम मनोहर लाल ने सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई बैठक में फरीदाबाद में यूएलबी के एक्सईएन पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Rewari estate officer suspended by CM Manohar Lal
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कार्य में लापरवाही बरतने पर सरकार ने दो अफसरों पर कार्रवाई की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) रेवाड़ी के संपदा अधिकारी को निलंबित कर दिया जबकि फरीदाबाद में यूएलबी के एक्सईएन पर विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया। 

विज्ञापन


बता दें कि रेवाड़ी के सेक्टर 18 निवासी सविता ने अपने प्लॉट की गलत डिमार्केशन की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में संपदा अधिकारी विजय कुमार और कनिष्ठ अभियंता गौरव यादव पर गलत डिमार्केशन करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए विजय कुमार को ही भेजा गया। हालांकि नियमानुसार प्रथम श्रेणी के अधिकारी के विरुद्ध जांच उससे एक पद ऊपर के अधिकारी द्वारा बनती है लेकिन मगर यहां पर इस नियम का पालन नहीं किया गया। ऐसे में सरकार ने विजय कुमार और गौरव यादव को ही उनके खिलाफ आई शिकायत पर विभागीय कार्रवाई करने और उसकी एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मगर इसके बावजूद संपदा अधिकारी ने कोई कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। इस मामले में सीएम मनोहर लाल ने संज्ञान लिया और विजय कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट जल्द भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

पार्क बनाने के काम में एक्सईएन पर लापरवाही बरतने का आरोप

सीएम मनोहर लाल ने सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु प्रशासनिक सचिवों के साथ हुई बैठक में फरीदाबाद में यूएलबी के एक्सईएन पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। एक्सईएन पर साल 2018 में फरीदाबाद की पर्वतिया कॉलोनी में जलघर में पार्क बनाने के काम में लापरवाही बरतने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed