{"_id":"5a0144974f1c1bc1678b9b65","slug":"rewari-couple-force-to-discolse-their-religious-identity-asi-suspend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म जानने को सरेआम उतरवाई युवक की पैंट, पुलिस ने भी की शर्मनाक हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म जानने को सरेआम उतरवाई युवक की पैंट, पुलिस ने भी की शर्मनाक हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दंपति को उस समय सरेआम शर्मीदगी झेलनी पड़ी, जब धर्म जानने के लिए युवक की पैंट उतरवा दी गई। शिकायत की तो पुलिस ने एक महान काम कर दिया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। दंपति ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
दंपति ने फिर सीएम विंडो पर शिकायत दी तो मामला एसपी संगीता कालिया तक पहुंचा और उन्होंने बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। वहीं युवक की शिकायत पर कपड़े उतरवाने वाली महिला सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने शहर थाना प्रभारी को भी मामले में नोटिस जारी किया है।
जिला महेंद्रगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। दस अक्तूबर को वह अपने पति के साथ नूंह से वापस लौट रही थी और रेवाड़ी बस स्टैंड पर महेंद्रगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान 9-10 लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उन्हें परिचय पत्र दिखाया, लेकिन वे नहीं माने। फिर उन लोगों ने उसके पति की पैंट उतरवाकर उसका धर्म पता किया।

कर रहे हैं मामले की जांच : डीएसपी
couple
जांच मामले की जांच कर रहे डीएसपी हेडक्वार्टर गजेंद्र शर्मा ने बताया कि हंस नगर निवासी महिला विजया चौहान सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने एवं ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई गिरिराज को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आरोपी महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून किसी को भी हाथों में नहीं लेने दिया जाएगा।
- संगीता कालिया, एसपी,रेवाड़ी