{"_id":"5c670d85bdec224bd41e2d67","slug":"retreat-ceremony-at-hussainiwala-border-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के बाद रिट्रीट सेरेमनी, दिखा युद्ध जैसा माहौल, पाक रेंजर ने दिखाई राइफल, मिला ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के बाद रिट्रीट सेरेमनी, दिखा युद्ध जैसा माहौल, पाक रेंजर ने दिखाई राइफल, मिला ये जवाब
Sat, 16 Feb 2019 12:39 AM IST
ajay kumar
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
अनिल कुमार, अमर उजाला, हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रिट्रीट सेरेमनी
पुलवामा आतंकी हमले का असर हुसैनीवाला बार्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में भी दिखा। आंखें दिखाने, सीना तानने और मूछों को ताव देने जैसे इशारों के बाद पाक के एक रेंजर ने भारतीय जवान की तरफ राइफल तानी। इसके बाद भारतीय दर्शकों ने पाक के खिलाफ नारेबाजी की। हुसैनीवाला बार्डर पर शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी में भारतीय जवान के एक्शन में आतंकी हमले का गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
पाक रेंजर भी काफी भद्दे एक्शन और इशारे कर रहे थे। एक पाक रेंजर ने गुस्से में भारतीय जवान की तरफ राइफल तान इशारा किया। इस पर पाक में बैठे दर्शकों ने तालियां और नारे लगाए। इसके जवाब में भारतीय दर्शकों में से एक सिख ने खड़े होकर ऊंची आवाज में बोले सो निहाल सत श्री अकाल का नारा लगाया। इस नारे के बाद पाक रेंजरों के एक्शन और इशारे और भी ज्यादा भद्दे हो गए। एक पाक रेंजर ने अपने दोनों हाथों से इस तरह इशारा किया जैसे तलवार चला रहा हो।
विज्ञापन