फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired roadways employees will not be able to travel for free in Haryana

बड़ा झटका: हरियाणा में रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मियों की मुफ्त बस यात्रा पर लगी रोक, कर्मचारी संगठनों ने शुरू किया विरोध

Sat, 12 Mar 2022 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 12 Mar 2022 12:13 AM IST
सार

यूनियन की मांग है कि मुफ्त यात्रा की सुविधा समाप्त करनी है तो सभी 43 श्रेणियों की करें। यूनियन ने सभी निरीक्षकों व चालक-परिचालकों से अपील की है कि सरकार के फैसले पर अमल न किया जाए।

विज्ञापन
Retired roadways employees will not be able to travel for free in Haryana
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज के हजारों सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ा झटका दिया है। विभाग ने इनकी मुफ्त बस यात्रा पर रोक लगा दी है। इस बार सेवानिवृत्त कर्मियों को दिए गए पास पर नॉट फॉर फ्री ट्रैवलिंग लिखा हुआ है। जिसका रोडवेज के कर्मचारी संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पुरानी सुविधा को बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन


सरकार ने लगभग 43 श्रेणियों को रोडवेज बसों में निशुल्क व रियायती दर पर यात्रा करने की सुविधा दे रखी है। इसमें रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल थे लेकिन ताजा आदेश के तहत अब इन्हें बाहर कर दिया गया है। डिपो महाप्रबंधकों की ओर से जारी नए पास में मुफ्त यात्रा सुविधा खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन


इस पर रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन के प्रांतीय प्रधान बलवान सिंह दोदवा, वरिष्ठ राज्य उपप्रधान सुरेश लाठर, महासचिव संजय गुलाटी, उपमहासचिव विमल शर्मा ग्योंग, कैशियर अशोक कुमार, ऑडिटर चंद्रभान सोलंकी व चेयरमैन गुरदीप सिंह ने कहा कि विभाग सेवानिवृत्त कर्मियों से अन्याय कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज में 35 से 40 साल तक सेवा देकर सेवानिवृत्ति के बाद मुफ्त यात्रा की सुविधा कर्मियों से छीनना सही निर्णय नहीं है। इस फैसले को रोडवेज कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यूनियन की मांग है कि मुफ्त यात्रा की सुविधा समाप्त करनी है तो सभी 43 श्रेणियों की करें।


यूनियन ने सभी निरीक्षकों व चालक-परिचालकों से अपील की है कि सरकार के फैसले पर अमल न किया जाए। बस में यात्रा करने वाले प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को मान-सम्मान देते हुए पहले की तरह मुफ्त सुविधा जारी रखें। रोडवेज के तमाम सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके विरोध में एकजुट होकर आंदोलन करें। कार्यरत कर्मचारी उनका पूरा साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed