फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired High Court Justice to conduct judicial inquiry into Karnal lathi charge case

करनाल लाठीचार्ज मामला: हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस सोमनाथ अग्रवाल करेंगे न्यायिक जांच, कैबिनेट की बैठक में फैसला

Wed, 22 Sep 2021 06:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Sep 2021 06:30 PM IST
सार

सरकार ने किसानों के साथ पांच दिन के आंदोलन के बाद करनाल में हुए समझौते में एक माह में जांच पूरी कराने का आश्वासन दिया हुआ है। आईएएस आयुष एक महीने की छुट्टी पर भेज दिए गए हैं। मृतक किसान के बेटे-बेटी को नौकरी दे दी गई है। मंत्रिमंडल बैठक में किसान आंदोलन के साथ ही दिल्ली सीमा पर रास्ता खुलवाने को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Retired High Court Justice to conduct judicial inquiry into Karnal lathi charge case
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर आंदोलनकारी किसानों पर हुए लाठीचार्ज की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस सोमनाथ अग्रवाल करेंगे। आईएएस व करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा की लाठीचार्ज में भूमिका की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


मनोहर लाल मंत्रिमंडल ने बुधवार को जांच आयोग गठित करने को मंजूरी दे दी। जस्टिस सोमनाथ आयोग को एक महीने के भीतर जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। यहां सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आयोग 28 अगस्त 2021 को हुए घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगा। 
विज्ञापन


घटनाक्रम के दिन करनाल में उत्पन्न परिस्थिति के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग जांच के मुख्य बिंदु होंगे। परिस्थितियां उत्पन्न करने के जिम्मेदार व्यक्तियों का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई में करनाल के उप-मंडल दंडाधिकारी आयुष सिन्हा की भूमिका की गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का कार्यकाल आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से शुरू होकर एक माह तक रहेगा। एक महीने के भीतर आयोग को जांच पूरी करनी होगी। सरकार ने किसानों के साथ पांच दिन के आंदोलन के बाद करनाल में हुए समझौते में एक माह में जांच पूरी कराने का आश्वासन दिया हुआ है। आईएएस आयुष एक महीने की छुट्टी पर भेज दिए गए हैं। मृतक किसान के बेटे-बेटी को नौकरी दे दी गई है। मंत्रिमंडल बैठक में किसान आंदोलन के साथ ही दिल्ली सीमा पर रास्ता खुलवाने को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed