फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Results of students of government schools up to eighth in Chandigarh will be declared on April 8

चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों के आठवीं तक के छात्रों का 8 अप्रैल को घोषित होगा परिणाम

Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Results of students of government schools up to eighth in Chandigarh will be declared on April 8
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने 8 अप्रैल को सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक का परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन ही संचालित की गई थी। 31 मार्च को परीक्षा का समापन किया गया। इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम में घोषित किया जाएगा। हालात सामान्य होने पर विद्यार्थी या उनके अभिभावकों को बुलाकर रिपोर्ट कार्ड स्कू ल में दिया जाएगा। दूसरी तरफ नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में चल रही थी। 5 अप्रैल तक स्कूल बंद होने के चलते इन विद्यार्थियों की परीक्षा बीच में ही लटक गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग पहली से आठवीं तक का नया सेशन 8 अप्रैल के बाद ऑनलाइन ही शुरू कर सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत आठवीं तक किसी भी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण नहीं किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा में ई ग्रेड और उससे कम अंक रहेंगे, उन्हें अंक सुधारने का एक और मौका दिया जाएगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि कमजोर विद्यार्थियों की मदद के लिए अतिरिक्त कक्षा लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed