फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Result of tenth term-1 released, meeting with parents tomorrow

दसवीं टर्म-1 का परिणाम जारी, कल अभिभावकों के साथ बैठक

Sun, 13 Mar 2022 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Result of tenth term-1 released, meeting with parents tomorrow
चंडीगढ़। सीबीएसई ने शनिवार सुबह दसवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसमें किसी भी विद्यार्थी को पास या फेल नहीं किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि टर्म-1 का परिणाम बच्चों के लिए प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) कार्ड है। इसके आधार पर बच्चों को टर्म-2 परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। बच्चों के परिणाम के बाद शिक्षा विभाग ने सोमवार को दसवीं के छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीएमएसएसएस-धनास की प्राचार्य सीमा ने बताया कि दसवीं टर्म-1 का परिणाम प्रदर्शन कार्ड है। इसमें कई बच्चों का प्रदर्शन खराब है। अब उन पर खास ध्यान दिया जाएगा और उन्हें आगामी परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयारी करवाई जाएगी। बच्चों के प्रदर्शन को लेकर अभिभावकों के साथ सोमवार को बैठक करने के भी निर्देश मिले हैं, जिसमें बच्चों की अभिभावकों के साथ काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें भविष्य को लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए रोडमैप की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जीएमएसएसएस-35 के प्राचार्य दविंदर कुमार ने बताया कि 16 से 18 मार्च तक प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवा रहे हैं। उसके बाद बच्चों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी अलग से कक्षाएं लेकर बोर्ड टर्म-2 की तैयारी करवाई जाएगी। भवन विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि दसवीं कक्षा के टर्म-1 में छात्रों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। तीन छात्रों ने सभी विषयों में पूरे अंक लिए हैं। गुरुकुल के प्राचार्य ने जानकारी दी कि सभी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 65 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी छात्र नहीं हुआ फेल
सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं में इस साल कोई भी छात्र फेल और कंपार्टमेंट की श्रेणी में नहीं आया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आधे सत्र की ही परीक्षा है। टर्म-2 की परीक्षा के पूरा होने के बाद छात्रों की दोनों परीक्षाओं के अंकों का मिलान करके पास, फेल या कंपार्टमेंट की घोषणा की जाएगी।
छात्रों के पास अभी एक और मौका
जिन छात्रों को इस साल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल है, वे अफसोस न करें। छात्रों के पास बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका शेष है। छात्र जिन विषयों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, वे टर्म-2 परीक्षा के लिए उन विषयों की बेहतर ढंग से तैयारी कर लें। इस बार बोर्ड की ओर से टर्म-1 और टर्म-2 के परिणामों का एक साथ आकलन करके ही मार्कशीट जारी की जाएगी।
नवंबर-दिसंबर में हुई थी टर्म-1 परीक्षा
सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी। सीबीएसई ने बीते दिन टर्म-2 परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से बहुवैकल्पिक और गैर-वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

नहीं मिलेगी मार्कशीट
सीबीएसई ने पहले ही इस बात की सूचना जारी कर दी थी कि टर्म-1 के परीक्षा परिणाम में केवल छात्रों के विषयवार अंक ही प्रदर्शित किए जाएंगे। छात्रों को फाइनल मार्कशीट मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाने वाली टर्म-2 परीक्षा के परिणाम के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed