{"_id":"5a34d94d4f1c1b87698c1de8","slug":"reservations-in-jobs-on-caste-basis-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाति के आधार पर नौकरी में आरक्षण, इन जातियों को मिली सबसे ज्यादा नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति के आधार पर नौकरी में आरक्षण, इन जातियों को मिली सबसे ज्यादा नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Dec 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
jobs
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के मामले में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के मद्देनजर हरियाणा सरकार प्रदेश में जाति के आधार पर नौकरी में आरक्षण संबंधी आंकड़े तैयार कर लिए हैं। इन आंकड़ों की रिपोर्ट को पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंप दिया गया है। उधर, पिछड़ा वर्ग आयोग ने इन आंकड़ों पर अब 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी हैं।
हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने का मामला काफी समय से चल रहा है। इसे लेकर प्रदेश में बड़ा आंदोलन भी हो चुका है। इसमें कई लोगों की जानें गई थी और भारी आगजनी में अरबों का नुकसान भी हुआ था। आज भी जाटों को नौकरियों में आरक्षण संबंधी मांग को लेकर विभिन्न जाट संगठन अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं।
दूसरी ओर, पिछली हुड्डा सरकार और इस बार मनोहर सरकार ने जाटों की छह जातियों को विशेष पिछड़ा वर्ग के तहत नौकरियों में दस फीसद आरक्षण देने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाते हुए हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग को मामले पर निर्णय लेने का आदेश दिया था।

जाटों समेत 6 जातियों को सबसे ज्यादा नौकरियां
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
इसी के चलते पिछड़ा वर्ग आयोग ने हरियाणा सरकार से इस संदर्भ रिपोर्ट मांगी थी। जिसे सरकार ने तैयार कर आयोग को सौंप दी है। आयोग ने इस रिपोर्ट पर 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी है।
आयोग के चेयरमैन एसएन अग्रवाल ने कहा कि सरकार से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 2 लाख 41 हजार 937 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी है। जबकि रिपोर्ट के मुताबिक कुल नौकरियों में जाटों समेत छह जातियों को 31.35 प्रतिशत यानि 75840 नौकरियां मिली हैं।
सामान्य वर्ग को 21.04 प्रतिशन कुल 50914 नौकरियां, बीसीए में 14.57 प्रशित यानि 35247 नौकरियां, बीसीबी में 12.05 प्रतिशत यानि 29157 नौकरियां और एससी वर्ग में 20.99 प्रतिशत यानि 50776 नौकरियां मिली है।