फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   reservations in jobs on caste basis, Haryana news

जाति के आधार पर नौकरी में आरक्षण, इन जातियों को मिली सबसे ज्यादा नौकरी

Sat, 16 Dec 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
reservations in jobs on caste basis, Haryana news
jobs - फोटो : File Photo
हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के मामले में हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के मद्देनजर हरियाणा सरकार प्रदेश में  जाति के आधार पर नौकरी में आरक्षण संबंधी आंकड़े तैयार कर लिए हैं। इन आंकड़ों की रिपोर्ट को पिछड़ा वर्ग आयोग को सौंप दिया गया है। उधर, पिछड़ा वर्ग आयोग ने इन आंकड़ों पर अब 30 दिसंबर तक  आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने का मामला काफी समय से चल रहा है। इसे लेकर प्रदेश में बड़ा आंदोलन भी हो चुका है। इसमें कई लोगों की जानें गई थी और भारी आगजनी में अरबों का नुकसान भी हुआ था। आज भी जाटों को नौकरियों में आरक्षण संबंधी मांग को लेकर  विभिन्न जाट संगठन अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पिछली हुड्डा सरकार और इस बार मनोहर सरकार ने जाटों की छह जातियों को विशेष पिछड़ा वर्ग के तहत नौकरियों में दस फीसद आरक्षण देने की घोषणा की थी। सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाते हुए हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग को मामले पर निर्णय लेने का आदेश दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जाटों समेत 6 जातियों को सबसे ज्यादा नौकरियां

reservations in jobs on caste basis, Haryana news
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
इसी के चलते पिछड़ा वर्ग आयोग ने हरियाणा सरकार से इस संदर्भ रिपोर्ट मांगी थी। जिसे सरकार ने तैयार कर आयोग को सौंप दी है। आयोग ने इस रिपोर्ट पर 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी है।

आयोग के चेयरमैन एसएन अग्रवाल ने कहा कि सरकार से मिले आंकड़ों के मुताबिक  प्रदेश में कुल 2 लाख 41 हजार 937 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी है। जबकि रिपोर्ट के मुताबिक कुल नौकरियों में जाटों समेत छह जातियों को 31.35 प्रतिशत यानि 75840 नौकरियां मिली हैं।

सामान्य वर्ग को 21.04 प्रतिशन कुल 50914 नौकरियां, बीसीए में 14.57 प्रशित यानि  35247 नौकरियां, बीसीबी में 12.05 प्रतिशत यानि 29157 नौकरियां और  एससी वर्ग में 20.99 प्रतिशत यानि 50776 नौकरियां मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed