{"_id":"81bbfb161db67eb7d4dfa8d1c7f1aee7","slug":"republic-day-celebration-governor-unfurl-tricolor-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल पटियाला में फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल पटियाला में फहराएंगे तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने 26 जनवरी को पूरे राज्य में गणतंत्र दिवस मनाने के संबंध में कमिश्नरों और डीसी को आदेश जारी किए हैं। राज्यस्तरीय समागम पटियाला में होगा।
विज्ञापन
इसमें राज्यपाल शिवराज पाटिल राष्ट्रध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। समागम के बाद वह पटियाला में एट - होम में शामिल होंगे।
राज्यपाल द्वारा दोपहर में चंडीगढ़ स्थित राज भवन में एट - होम दिया जाएगा। इसकेअलावा सीएम, डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा, लोग अपने घरों और संस्थानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकेंगे।