फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day 2021: Republic Day celebrated in all Districts of Haryana amid Kisan Andolan

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, तस्वीरों में देखें- जश्न के रंग

Tue, 26 Jan 2021 01:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 01:58 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021: Republic Day celebrated in all Districts of Haryana amid Kisan Andolan
हरियाणा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मना। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सभी जिलों में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला में ध्वजारोहण किया। हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने पानीपत में झंडा फहराया। वहीं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता कुरुक्षेत्र पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


कुरुक्षेत्र पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण किया। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लंबी गौरव गाथा जुड़ी है। देश के वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज सभी भारतवासी खुली हवा में सांस ले रहे है। इन शूरवीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में योगदान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी : सुरक्षा के कड़े पहरे में मना गणतंत्र दिवस समारोह
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भिवानी में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और ध्वजारोहण के बाद गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। पुलिस होमगार्ड और महिला टुकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर सलामी दी।



स्कूली बच्चों ने योग की शानदार प्रस्तुति दी। परिवहन मंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार देश के विकास और सुरक्षा के प्रति समर्पित है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 

हिसार में मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को महावीर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट ने परेड मार्च किया और मुख्य अतिथि मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों की मनोहर झांकियां निकाली गईं। मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने 81 लोगों को सम्मानित किया। 

मंत्रियों-विधायकों के आवास पर अतिरिक्त सुरक्षा नहीं

किसानों के क्रांति मान पार्क में इकट्ठा होने की खबर के बावजूद शहर में स्थित मंत्रियों और विधायकों के आवासों के बाहर पुलिस की अतिरिक्त सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है। आम दिनों की तरह एक या दो पुलिस जवान उनके आवास के बाहर तैनात हैं। सांसद बृजेंद्र सिंह के आवास पर ताला लगा है, जबकि बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग के आवास के बाहर एक सुरक्षाकर्मी तैनात है। इसी प्रकार नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम के नारनौंद स्थित आवास पर भी अंदर से गेट बंद है और बाहर कोई सुरक्षाकर्मी दिखाई नहीं दे रहा है। 

झज्जर में कड़ी सुरक्षा के बीच बना गणतंत्र दिवस
झज्जर के आरा बाग स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं विभिन्न विभागों की तरफ से झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम के अंत में युद्ध विधवाओं और वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व सामाजिक संस्थाओं के लोगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।



हर्षोल्लास से चरखी दादरी में मना गणतंत्र दिवस
चरखी दादरी में गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को बलिदान स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्य अतिथि डीसी राजेश जोगपाल ने ध्वजारोहण किया। वहीं, बाढड़ा में एसडीएम शंभू राठी ने तिरंगा फहराया। सुबह 9:58 बजे डीसी राजेश जोगपाल ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में गांव छपार के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढाणी फौगाट व दादरी की छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया।

रोहतक में कुछ ऐसे मना गणतंत्र दिवस

रोहतक में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इससे पहले वे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के समीप राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को नमन किया। विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया और गणतंत्र दिवस की जिला वासियों को शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय आयोजन राजीव गांधी खेल मैदान में किया गया। जहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। 



अंबाला में दुष्यंत चौटाला ने फहराया झंडा
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद लिया। करीब पौने दो घंटा चले कार्यक्रम की दुष्यंत चौटाला ने जमकर सराहना की और देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले वीरों को नमन भी किया। चौटाला ने कहा कि स्वतंत्रता की पहली अलख अंबाला से ही जगी थी, इसलिए देश के इतिहास में अंबाला का महत्वपूर्ण स्थान है।



कैथल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कैथल के डीसी सुजान सिंह यादव ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। डीसी लगातार दूसरी बार कैथल में राष्ट्रीय पर्व पर मुख्य अतिथि बने। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। 

करनाल : मंत्री बनवारी लाल ने किया ध्वजारोहण
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करनाल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने ध्वजारोहण किया। शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और फिर गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। इसमें पुलिस होमगार्ड और महिला टुकड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर सलामी दी। सोमवार मध्यरात्रि से ही गणतंत्र दिवस समारोह स्थल को जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई थी। 

फतेहाबाद में डीसी ने किया ध्वजारोहण
फतेहाबाद में जिला मुख्यालय पर हुए गणतंत्र दिवस समारोह में उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने ध्वजारोहण किया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में हुआ। इसके अलावा टोहाना व रतिया में भी उपमंडल स्तर पर समारोह हुए। किसान आंदोलन के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। शहर में 11 नाके लगाए गए। इसके अलावा जीटी रोड पर भी पुलिसकर्मी तैनात रही। इन नाकों पर हर वाहन चालक को पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। गांवों के रास्तों पर विशेष चेकिंग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed