फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reports of both corona virus suspects came negative

बड़ी राहतः चंडीगढ़ में मिले कोरोना वायरस के दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव, बरतेंगे एहतियात

Thu, 05 Mar 2020 10:04 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Reports of both corona virus suspects came negative
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कोरोना वायरस के दोनों संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर फिलहाल उन्हें पीजीआई केआइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सिम्टोमैटिक ट्रीटमेंट के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। दोनों मरीजों को मंगलवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके जांच के नमूने मंगलवार को ही दिल्ली एम्स भेजे गए थे।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राहत व बचाव कार्य के मद्देनजर सेक्टर- 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के सभी विभागाध्यक्षों और पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाया गया। डायरेक्टर हेल्थ डॉ. जी दीवान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने हर स्तर पर तैयारी कर ली है। पीजीआई के साथ ही जीएमसीएच व जीएमएसएच में 31 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। यहां 7 वेंटीलेटर की भी व्यवस्था की गई है। लोगों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दवाओं के रेट बढ़े तो खैर नहीं
कोरोना वायरस को लेकर चीन से आपूर्ति होने वाली दवाओं की कमी से बचाव के लिए बुधवार को डायरेक्टर हेल्थ ने ड्रग एसोसिएशन को निर्देश जारी किया है। इसमें साफ तौर पर कहा है कि आपूर्ति वाली दवाओं की देश में कमी नहीं है। उसे लेकर अगर कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी या कीमत बढ़ाने संबंधी शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए संदेश.. ज्यादा संख्या में न एकत्र हो लोग

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए एक स्थान पर ज्यादा लोगों के एकत्र न होने का संदेश दिया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आगामी सभी ऐसे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। इसमें ट्रेनिंग प्रोग्राम के साथ संगोष्ठी और ऐसे अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

मास्क के साथ ग्लव्स भी गायब
संक्रमण से बचाव के लिए लोग मास्क के साथ ग्लव्स की भी खरीद कर रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़ के मार्केट से एन 95 मास्क गायब हो चुका है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि मास्क के साथ ग्लव्स की भी आपूर्ति ठप हो गई है। बार बार हाथ धोने के नियम का पालन करने के लिए लोग सेनेटाइजर खरीद रहे हैं। इससे अचानक से सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। वहीं मलेरिया अधिकारी उपेन्द्रजीत ने बताया कि स्टॉक में एन 95 के एक हजार मास्क उपलब्ध हैं। इसके अलावा चार हजार मास्क का आर्डर भी दिया जा चुका है।

घबराये नहीं, सचेत रहें
डॉ. दीवान ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की बजाय सचेत रहने की जरूरत है। अगर घर में या आसपास किसी भी व्यक्ति में इसकेलक्षण दिखे तो घबराने की बजाय उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाए। लक्षणों के आधार पर उसके जांच का नमूना दिल्ली भेजा जायेगा। इसकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में मिल जायेगी। जहां तक इलाज की बात है तो बीमारी की पुष्टि होने से पहले तक मरीज को उसके लक्षणों के आधार पर सर्दी जुकाम, बुखार और एलर्जी की ही दवा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed