{"_id":"afcab8e9b099372ea6ebc243e68d3079","slug":"religious-event-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा के साथ मूर्ति स्थापना समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पूजा के साथ मूर्ति स्थापना समारोह शुरू
नीरज पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 के श्री गुग्गामाड़ी हनुमान मंदिर में चार दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह सुबह 8 बजे पूजा के साथ शुरू हो गया है। कल भी सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पूजा होगी। शनिवार को सुबह 8 से 12 बजे तक पूजा और शाम को 3 से 5 बजे तक कीर्तन होगा।
5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी और देर शाम आरती होगी। 20 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 8 बजे पूजा, सुबह 9 बजे हवन और सुबह 10 बजे से मूर्ति संकीर्तन दर्शन शुरू हो जाएंगे।
मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि वीरवार से चार दिवसीय धार्मिक समारोह का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण, माता बगलामुखी, नवग्रह और जय विजय, जाहर वीर श्री गागा जी की मूर्तियां स्थापित होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रतिमाओं को जलाधिवास, शुक्रवार को अन्नानिवास, शनिवार को फल एवं पुष्प निवास कराया जाएगा। शाम को शोभयात्रा का भी आयोजन होगा। समारोह के अंतिम दिन रविवार को हवन के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उसी दिन मूर्ति दर्शन शुरू हो जाएंगे।
इस अवसर पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को गरीब कन्या का विवाह संपन्न कराया जाएगा।