फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relief to private schools in Haryana

जून से मासिक आधार पर जमा करानी होगी ट्यूशन फीस, असमर्थ अभिभावक तीन किस्तों में दे सकेंगे

Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 May 2020 01:33 AM IST
सार

  • हरियाणा में निजी स्कूलों को राहत, अप्रैल-मई की फीस तीन किस्तों में दे सकेंगे
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ की स्थिति, पुरानी ट्यूशन फीस ही लेनी होगी

विज्ञापन
Relief to private schools in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के निजी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जून 2020 से मासिक तौर पर ट्यूशन फीस जमा करानी ही होगी। निजी स्कूल बढ़ी हुई ट्यूशन फीस नहीं ले सकेंगे। स्कूलों को पिछले साल की ट्यूशन फीस ही मासिक आधार पर लेनी होगी। अप्रैल-मई की फीस असमर्थ अभिभावक तीन समान किस्तों में जमा करा सकेंगे। जिन अभिभावकों ने असमर्थता नहीं जताई है और फीस दे सकते हैं, उन्हें तुरंत तीन मई तक की राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ, डीईईओ को निर्देश दिए कि वे आदेशों की अनुपालन कराएं। निजी स्कूल लगातार सरकार से मांग कर रहे थे कि अभिभावकों को फीस जमा कराने के निर्देश जारी करें। जिसे सरकार ने मानते हुए जून महीने से पूर्व की तरह मासिक आधार पर ट्यूशन फीस भरने के आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन, निजी स्कूलों को एक झटका भी लगा है, वे दिसंबर 2019 में फॉर्म-6 में दर्शाई गई फीस नहीं वसूल पाएंगे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कोरोना काल में पुरानी फीस ही जारी रखने का फैसला लिया है। इसके साथ ही स्कूल कोई हिडन चार्ज विद्यार्थियों से नहीं वसूल पाएंगे। लॉकडाउन अवधि का परिवहन शुल्क व अन्य चार्ज में भी छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed