फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh Policeman will take benefit of leave

राहत: चंडीगढ़ में लॉकडाउन को सफल बनाने में दिनरात लगे 20 प्रतिशत जवानों को मिलेगी छुट्टी

Tue, 14 Apr 2020 01:12 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Chandigarh Policeman will take benefit of leave
ड्यूटी पर तैनात चंडीगढ़ पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से बचने को लेकर शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में चंडीगढ़ के पुलिस जवान दिन-रात ड्यूटी पर डटे हुए हैं। कर्फ्यू के कारण लगभग सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस में तैनात कुल फोर्स से 20 प्रतिशत सभी पुलिसकर्मियों को रोजाना छुट्टी मिलेगी। इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को देखते हुए समय-समय पर इन्हें सप्ताह में आराम दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस में इस समय करीब 7 हजार के आसपास पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी रोजाना 15 से 16 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं। इसे देखते हुए आला अधिकारियों ने रोजाना 20 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को छुट्टी देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों डिवीजन से लिस्ट बनाने की तैयारी शुरू
आदेश में साउथ में 150, सेंट्रल 100 और ईस्ट डिवीजन में 100 पुलिसकर्मियों की सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को लिस्ट बनाने के लिए कहा गया है ताकि इन पुलिसकर्मियों को समय-समय पर छुट्टी दी जा सके। साथ ही पीसीआर विंग को भी समय-समय पर ड्यूटी रोटेशन करने को कहा गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को आराम मिल सके।


लगातार कर रहे हैं ड्यूटी
23 मार्च की मध्यरात्रि से शहर में कर्फ्यू लगने के कारण पुलिसकर्मियों की कई घंटे ड्यूटी लग रही है। साथ ही ड्यूटी के दौरान व जरूरतमंद लोगों को राशन, मास्क, सैनिटाइजर व अन्य जरूरी सामग्री बांटने में लगे हुए हैं। इस वजह से उन्हें समय-समय पर आराम नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि चंडीगढ़ पुलिस ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed