{"_id":"a68a2f50b2af28600991b88c0ee0e02d","slug":"released-list-of-4060-guest-teachers-who-will-be-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाले गए 4060 गेस्ट शिक्षकों की सूची जारी, यहां देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाले गए 4060 गेस्ट शिक्षकों की सूची जारी, यहां देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 May 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा विभाग ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों में तैनात गेस्ट शिक्षकों को हटाने के लिए उनके नामों की लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
सूची में 4060 गेस्ट शिक्षक शामिल हैं। सूची www.schooleducationharyana.gov.in देखी जा सकती है। ये वे शिक्षक हैं जो सोशल स्टडी और गणित के अलावा हिन्दी पढ़ाते रहे हैं। विभाग ने कार्य मुक्त किए जाने के लिए तैयार सूची में शामिल शिक्षकों को नोटिस भी जारी किया है। इसके जरिये उनसे 24 घंटे में जवाब मांगकर पूछा गया है कि क्यों न उन्हें पद से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
इससे पहले गेस्ट, कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों को बचाने की मुहिम छेड़ते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इस मसले पर काफी देर तक चर्चा की। सूत्र के मुताबिक वीरवार सुबह ही मुख्यमंत्री ने अनिल विज को फोन कर आश्वासन दिया था कि वे इस मसले पर मंत्री समूह की बैठक बुलाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने वीरवार को ही मंत्री समूह की बैठक बुलानी चाही थी, लेकिन शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की व्यस्तता के चलते बैठक वीरवार को नहीं हो सकी