फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relatives demonstrated outside mini secretariat along with dead body In Bhiwani

लॉकअप में मौत का मामला: भिवानी में शव के साथ परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Sun, 05 Sep 2021 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Sep 2021 06:15 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा थाना में 21 वर्षीय युवक ने शौचालय के अंदर कंबल का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। अब इस मामले में परिजनों ने शव के साथ रविवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जांच अधिकारी और एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Relatives demonstrated outside mini secretariat along with dead body In Bhiwani
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते परिजन व लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा थाना के लॉकअप में युवक की मौत प्रकरण गर्माता जा रहा है। रविवार दोपहर बाद परिजनों ने शव का रोहतक पीजीआई से पोस्टमार्टम कराने के बाद रोहतक चौक पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने रोहतक गेट से शव के साथ पैदल लघु सचिवालय परिसर तक प्रदर्शन किया और फिर लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। वहीं इस मामले को लेकर उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस लॉकअप में युवक की हत्या हुई हैं। इस मामले में महिला जांच अधिकारी व थाने के एसएचओ पर भी कार्रवाई की मांग की। वहीं मृतक के परिजनों ने आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी भी मांगी।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा थाना के लॉकअप में बंद गांव सिवाना निवासी 21 वर्षीय राजकुमार ने शौचालय के अंदर कंबल से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी। पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। वहीं मृतक के शव का रविवार को रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा थाना एसएचओ हरिओम व परिजन एंबुलेंस में रोहतक से शव लेकर भिवानी के रोहतक गेट चौक पर पहुंचे। जहां पर परिजनों ने एंबुलेंस को रोहतक गेट चौक पर रोककर काफी देर तक प्रदर्शन किया और फिर इसके बाद पैदल ही प्रदर्शनकारी शव के साथ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर पहुंचे। जहां पहले से ही भारी पुलिसबल तैनात था।


जिला उपायुक्त द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार मृतक के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे। मगर मृतकों के परिजन अपनी मांग पर डटे रहे। शाम पौने छह बजे तक भी परिजन व जनसंगठनों के पदाधिकारी शव को लघु सचिवालय के गेट पर रखकर मौके पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed