फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reflexes very important men becoming corona positive women

सजगता बेहद जरूरी, महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा हो रहे हैं कोरोना पॉजिटिव

Tue, 22 Sep 2020 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Reflexes very important men becoming corona positive women
चंडीगढ़। शहर में तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीजों में पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है। प्रतिदिन जारी होने वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या पर गौर किया जाए तो पुरुष-महिलाओं की तुलना में तेजी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाव में महिलाओं में पाए जाने वाले हार्मोन का विशेष रोल है। इसके अलावा महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा सचेत रहती हैं। वह बचाव के मानकों का सावधानी से पालन करती है। यह भी उन्हें संक्रमण से बचा रहा है। अगर पिछले 7 दिनों के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा देखा जाए तो प्रतिदिन पुरुषों की संख्या महिलाओं से कहीं ज्यादा पॉजिटिव रही है। ऐसी स्थिति में विशेषज्ञ उन्हें बचाव के लिए मानकों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर..
महिलाओं में पाए जाने वाला हार्मोन एस्ट्रोजन उनके लिए संक्रमण से बचाव में वरदान साबित
र्व मेडिकल एसोसिएशन के एडवाइजर डॉ. रमनीक सिंह बेदी का कहना है कि महिलाओं में पाए जाने वाला हार्मोन एस्ट्रोजन उनके लिए संक्रमण से बचाव में वरदान साबित हो रहा है। कोरोना के संदर्भ में अब तक कोई रिसर्च तो सामने नहीं आया है, लेकिन पिछले सारे रिसर्च यह साबित करते हैं कि इस हार्मोन के कारण महिलाएं गंभीर से गंभीर संक्रमण से बचाव के साथ ही हृदय रोग जैसी घातक बीमारी से भी सुरक्षित रहती है। डॉ. बेदी का कहना है कि अब तक के शोध से यह पता चला है कि कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा और सांस व किडनी संबंधी मर्ज से ग्रस्त मरीजों को तेजी से अपनी जद में ले रहा है। अगर गौर किया जाए तो इन बीमारियों से महिलाओं की तुलना में पुरुष वर्ग ज्यादा ग्रस्त है। इसके अलावा पुरुषों में शराब, तंबाकू व नशे से संबंधी अन्य घातक पदार्थों का सेवन की लत भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से कम कर रहा है। इस कारण वह संक्रमण के शिकार हो रहे है।
विज्ञापन

सजग रहें.. लापरवाही न बरतें पुरुष
डॉ. बेबी का कहना है कि संक्रमण से बचाव का एक दूसरा कारण पुरुषों की तुलना में महिलाओं का ज्यादा सजग और सचेत रहना भी है। घर से बाहर जाने के कारण पुरुष संक्रमण की जद में रहते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बचाव के मानकों का सावधानी से पालन करना चाहिए, लेकिन वह लापरवाही बरत रहे हैं। इसका खामियाजा वे खुद के साथ ही अपने परिवार को संक्रमित करके भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की संख्या
तिथि पुरुष महिला
16 सितम्बर 224 152
17 सितम्बर 180 108
18 सितम्बर 172 88
19 सितम्बर 180 110
20 सितम्बर 177 109
21 सितम्बर 114 96
22 सितम्बर 148 118
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed