{"_id":"5898be494f1c1b224a3785f5","slug":"reflex-truck-on-railway-over-took-a-two-hour-jam-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, हाईवे पर लगा दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, हाईवे पर लगा दो घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के डेराबस्सी रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह एक बजरी लदा ट्रक बीच सड़क पलट गया। इससे लंबा जाम लग गया। इस दौरान हाईवे पर राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डेराबस्सी पुलिस ने बजरी समेत ट्रक हटाकर उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बजरी लदा ट्रक रेलवे ओवरब्रिज से डेराबस्सी की ओर उतरते समय डीएवी स्कूल के समीप करीब साढ़े आठ बजे पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अंग्रेज सिंह के अनुसार, ट्रक चालक का कहना था कि आगे जा रही एक स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी, इससे ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और बाईं ओर पलट गया।
विज्ञापन
बजरी सड़क पर फैलने से एकतरफ हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच सबसे पहले भांखरपुर और इस्सापुर की ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इस बीच क्रेन और दो जेसीबी बुलाई गई।
जेसीबी से बजरी पुल के नीचे गिराई गई जबकि ट्रक साढ़े 11 बजे के करीब ओवरब्रिज से हटाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।