{"_id":"36924eccc6c02372873c11310375a71d","slug":"red-light-drop-on-mp-mla-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी, एमएलए की गाड़ियों से हटेंगी लाल बत्ती!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी, एमएलए की गाड़ियों से हटेंगी लाल बत्ती!
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लाल बत्ती वाहनों की संख्या कम हो जाएंगी। सिर्फ संवैधानिक पदों पर ही लालबत्ती का प्रयोग हो सकेगा। इस कड़ी में प्रदेश में एमपी और एमएलए की लाल बत्तियां हट जाएंगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में राज्य परिवहन विभाग ने फाइल स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है। इस सप्ताह फाइल पर आदेश हो जाएंगे।
परिवहन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। अधिकारी के मुताबिक सीएम की अनुमति के बाद सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सरकार इस मामले में शपथ पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार एमपी, एमएलए और मुख्य संसदीय सचिव सहित प्रशासकीय सचिवों को लाल बत्ती से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के मुताबिक राज्यपाल, मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जस्टिस, डीसी, एसपी और संवैधानिक निकाय के मुखिया लाल बत्ती लगा सकेंगे।
मसलन हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन और हरियाणा इलेक्ट्रीसिटी रेगुलेटरी कमीशन के विभागाध्यक्ष लाल बत्ती लगाने के लिए अधिकृत होंगे।
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में दिसंबर में राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को पालिसी बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने कार्रवाई शुरू की है।
प्रदेश के वीआईपी जिलों में अधिकतर नेता और अफसर लाल बत्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। हालात यह हैं कि टोल बैरियर पर पैसे बचाने के लिए लोग लाल और नीली बत्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।