फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red Cross started Oxygen Concentrator Bank, will be able to take home against the security amount of five thousand rupees

राहत : रेडक्रास ने शुरू किया आक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, पांच हजार रुपये सिक्योरिटी राशि भरकर ले जा सकेंगे घर

Mon, 24 May 2021 10:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Red Cross started Oxygen Concentrator Bank, will be able to take home against the security amount of five thousand rupees
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने रेडक्रास के साथ मिलकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया है। इसके तहत होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को 5000 रुपये की सुरक्षा राशि जमा कराने पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरतमंद मरीज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच मोबाइल नंबर 6280726660 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेने के लिए मरीज की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट, ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और चंडीगढ़ का पता देना होगा। ऑक्सीजन कंसंट्रेट को वापस करने पर जमा कराए गए 5000 रुपये लौटा दिए जाएंगे। हालांकि अगर इस्तेमाल के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खराब या टूट जाता है तो उसे ठीक कराने का खर्च संबंधित व्यक्ति को ही देना होगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉक्टर की सलाह पर ऑक्सीजन थेरेपी लेनी चाहिए। ज्यादा ऑक्सीजन भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा में मौजूद अन्य गैस से ऑक्सीजन को फिल्टर करता है। हवा में तीन प्रकार की गैस मौजूद हैं, जिसमें करीबन 78 प्रतिशत नाइट्रोजन और 21 प्रतिशत ऑक्सीजन शामिल है और एक प्रतिशत अन्य गैसें हैं। शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए अन्य अशुद्धियों के साथ नाइट्रोजन खत्म करने की जरूरत होती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अपनी मोटर के माध्यम से कमरे की हवा लेता है और उसे साफ करके आगे भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed