सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, तैयार रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सूबे में 250 डाक्टरों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पूरी हो सकेगी।
280 स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव पारित किया जाएगा। ज्याणी सोमवार को अबोहर के सरकारी अस्पताल में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
दो वर्षों में नशा मुक्त पंजाब का लक्ष्य
ज्याणी ने कहा कि अबोहर के सरकारी अस्पताल में फाजिल्का से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने पंजाब को दो वर्षों में नशा मुक्त करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है वह निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाएगा। इसी के तहत पूरे पंजाब के 22 जिलों में 31 नशा मुक्ति केन्द्र खोले गए हैं जिसमें से 21 पर रोगियों का इलाज भी शुरू हो गया है।
शिकायत आई तो माफ नहीं किया जाएगा
ज्याणी ने कहा कि 55 लाख से बने इस 10 बेड वाले नशा मुक्ति केंद्र में स्पेशलिस्ट डाक्टर द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी डाक्टर की कोई शिकायत आई तो उसे किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक करणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब नशा मुक्ति अभियान में राज्य की 16000 आशा वर्कर भी पूरा सहयोग दे रही हैं।
नशा रोगियों में 90 प्रतिशत मरीज बिना दाखिल किए दवा देने से ही ठीक हो रहे हैं जबकि बाकी लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल कर उपचार किया जा रहा है।