PGI चंडीगढ़ डॉक्टरों की भर्ती:सीनियर रेजिडेंट समेत कई पदों पर नियुक्ति, डायरेक्टर ने मांगा खाली पदों का ब्योरा
पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से संस्थान में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को लिखित निर्देश जारी कर खाली पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट समेत विभिन्न पदों पर जुलाई सत्र में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सभी विभागाध्यक्षों (एचओडी) को लिखित निर्देश जारी कर खाली पदों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। उन्हें पांच दिनों के भीतर सभी रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ), सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर और जूनियर डिमॉन्स्ट्रेटर पदों पर की जाएगी। पीजीआई प्रशासन ने कहा है कि जुलाई 2026 सत्र के लिए समय पर भर्ती विज्ञापन जारी करने से पहले सभी विभागों से विस्तृत जानकारी अनिवार्य है। रिक्रूटमेंट सेल ने अपने आदेश में कहा है कि 28 फरवरी को भेजे गए निर्देशों के अनुपालन में यह प्रक्रिया तेज की गई है। विभागाध्यक्षों को अपने-अपने विभाग में कार्यरत डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार कर भेजनी होगी। इसमें नियमित और एडहॉक दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों का विवरण शामिल करना जरूरी होगा।
पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि समय पर आंकड़े मिलने से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और संस्थान में डॉक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीनियर रेजिडेंट और डिमॉन्स्ट्रेटर जैसे पद अस्पताल की सेवाओं और शिक्षण व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।