फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recovery will be made from officers in wheat Spoilage in Haryana

Haryana: पांच साल में प्रदेश में खराब हुआ 46 हजार टन गेहूं, अब दोषी अधिकारियों से होगी रिकवरी

Tue, 15 Nov 2022 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 01:23 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि हर जिले के नोडल अधिकारी को एसीएस की जांच में सहयोग करना होगा। कैथल जिले के डीसी की रिपोर्ट को सरकार ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Recovery will be made from officers in wheat Spoilage in Haryana
दुष्यंत चौटाला - फोटो : File

विस्तार

हरियाणा के सात जिलों में पांच साल में 46 हजार टन गेहूं खराब होने के मामले में दोषी अधिकारियों का नपना तय है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। 

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और दो अन्य विभागों के प्रशासनिक सचिवों की जांच समिति गठित कर दी है। इसमें विजिलेंस के अलावा लेखा विभाग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। समिति 30 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। दुष्यंत ने गेहूं खराब होने के मामले में कैथल के उपायुक्त की जांच रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में गोदामों में गेहूं खराब हुआ तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय की जाएगी। कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में बड़ी मात्रा में गेहूं खराब होने का कड़ा संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन


25 करोड़ के लिए 17 विधायकों के आवेदन मंजूर
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सभी विधायकों को हलकों की सड़कों की मरम्मत व विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 17 विधायकों के आवेदन को मंजूरी दी जा चुकी है। 23 अन्य विधायकों के आवेदन भी पहुंचे हैं। अन्य विधायकों से आवेदन के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा 10 का कुनबा, उसे संभाल लेंगे
जजपा विधायकों की नाराजगी पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा कि नाराजगी छोटों से हो सकती है। हमारे 9 के 9 विधायक मुझसे बड़े हैं। नाराजगी परिवार वालों से ही होती है। हमरा कुनबा 10 का है, हम उसे संभाल लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed